Bihar

लैंड फॉर जॉब स्कैम: बीजेपी ने तेजस्वी यादव से पूछे 12 सवाल, 15 हजार लगाकर कैसे बन गए करोड़ों की संपत्ति के मालिक?

लैंड फॉर जॉब स्कैम में लालू परिवार पर जांच एजेंसियों का शिकंजा कसा हुआ है। पहले राबड़ी देवी, फिर लालू यादव और अब 25 मार्च को तेजस्वी यादव को भी दिल्ली की अदालत में पेश होना है। इस मामले पर बीजेपी आक्रामक रुख अपनाए हुए है। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेस कर घोटाले से जुड़े कई सवाल पूछ डाले। और लालू परिवार पर जमकर निशाना साधा।

कंपनी के नाम रजिस्टर्ड है 150 करोड़ का मकान- बीजेपी बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने कहा कि दिल्ली की न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में स्थित डी 1088 चार मंजिला मकान की कीमत 150 करोड़ बताई जा रही है। जिसमें ईडी ने पूछताछ भी की थी। वो मकान एक कंपनी ए.के.इंफोसिस्टम प्राइवेट लिमिटेड के नाम रजिस्टर्ड है। इसी कंपनी को पटना के हजारी राय ने सेल डीड के तहत साल 2007 में 9527 वर्ग फुट का भूखंड 10 लाख 83 हजार रूपए कैश भुगतानव किए थे। जिसके एवज में हजारी राय के दो भतीजों दिल चंद्र कुमार औऱ प्रेम चंद्र कुमार को रेलवे में नौकरी मिली गई थी।

राबड़ी और तेजस्वी बने कंपनी के मालिक मोदी ने कहा कि साल 2014 में ए.के इंफो के तेजस्वी और राबड़ी देवी मालिक बन गए थे। कंपनी ते 100 फीसदी शेयर भी राबड़ी और तेजस्वी के नाम है। जबकि कंपनी की डायरेक्टर रागिनी यादव हैं।

ए.के इंफोसिस्टम कंपनी का इतिहास कंपनी के इतिहास को बताते हुए सुशील मोदी ने कहा कि राबड़ी सरकार के कार्यकाल के दौरान अमित कत्याल की कंपनी Iceberg Industries ने बिहटा में शराब की फैक्ट्री लगाई। इस कंपनी में लालू परिवार के लोग भी डायरेक्टर थे। इसी अमित कत्याल के नाम ए.के इंफोसिस्टम नाम की कंपनी बनी। अमित कात्याल की एक अन्य कंपनी ने 2010 में तेजस्वी यादव को 9.5 लाख रुपए की गाड़ी दी थी। साथ ही तेज प्रताप को 55.51 लाख और तेजस्वी को 30.26 लाख का कर्ज भी दिया था। जो बाद में राइट ऑफ कर दिया गया। कंपनी को जमीन खरीदने के लिए अमित कात्याल ने 45 लाख 50 हजार का ऋण दिया। राबड़ी देवी ने भी 1 करोड़ 54 लाख का 2018 लोन दिया। इस प्रकार तेजस्वी यादव ए.के.इंफो के माध्यम से करोड़ों की संपत्ति के मालिक बन बैठे।

सुशील मोदी ने इस मामले में तेजस्वी यादव से 12 सवाल पूछे है।

सवाल नंबर-1 

अमित कत्याल ने लालू के बेटे-बेटियों को क्यों अपनी कंपनी का डायरेक्टर बनाया ?

सवाल नंबर-2

क्यों कात्याल परिवार ने एक लाख में अपने सारे शेयर राबड़ी देवी और तेजस्वी को दे दिया ?

सवाल नंबर-3

क्यों अमित कात्याल ने 45 लाख का कर्ज दिया जो आज तक वापस नहीं हुआ ?

सवाल नंबर-4

क्यों ए.के.इंफो द्वारा रेलवे में नौकरी के लाभार्थी से जमीन लिखवा लिया ?

सवाल नंबर-5

क्यों इस कंपनी ने 1 करोड़ 89 लाख के अनेक भूखंड खरीदे ?

सवाल नंबर-6

क्यों इस कंपनी ने अपने स्थापना काल से आज तक कोई व्यवसाय नहीं किया ?

सवाल नंबर-7

कंपनी ने क्यों कोई टर्न ओवर नहीं किया केवल जमीन खरीदने का काम किया?

सवाल नंबर-8

कैसे तेजस्वी यादव मात्र 15 हजार खर्च कर करोड़ों की संपत्ति के मालिक बन गए ?

सवाल नंबर-9

क्यों अमित कात्याल और उनके भाई राजेश कात्याल ने इस कंपनी के सारे शेयर 1 लाख में राबड़ी देवी और तेजस्वी को बेच दिए?

सवाल नंबर-10

क्यों तेजस्वी यादव, चंदा यादव, तेज प्रताप लंबे समय तक इस कंपनी के डायरेक्टर रहे ?

सवाल नंबर-11

क्यों इस कंपनी का इस्तेमाल रेलवे नौकरी के लाभार्थी की जमीन लिखवाने में किया गया ?

सवाल नंबर-12

क्या कारण है कि लालू के रेल मंत्री के दौरान ही अधिकांश जमीन खरीदी गई ?

बदले की भावना से CBI नहीं कर रही कार्रवाई- सुशील मोदी

पूर्व उपमुख्यमंत्री सह भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि ईडी और सीबीआई बदले की भावना से कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। तथ्यों के आधार पर ही कार्रवाई हो रही है। शरद यादव, ललन सिंह और मुख्तार अब्बास नकवी ने जो सबूत दिए थे, उसी के आधार पर लालू परिवार पर जांच एजेंसियां कार्रवाई कर रही है।

लैंड फॉर जॉब स्कैम में 25 मार्च को तेजस्वी यादव की दिल्ली की कोर्ट में पेशी है। वहीं लालू-राबड़ी और मीसा भारती 15 मार्च को कोर्ट में पेश हुए थे। जिसमें तीनों को कोर्ट ने जमानत दे दी थी। और अब इस मामले की अगली सुनवाई 29 मार्च होगी। मतलब ये कि लालू परिवार की मुश्किलें जल्दी खत्म होने वाली नहीं है। वहीं बीजेपी इस मुद्दे को भुनाने की पूरी कोशिश में लगी है। बिहार विधानसभा में नौकरी के बदले जमीन घोटाले पर जमकर हंगामा हुआ। विपक्ष ने तेजस्वी यादव का इस्तीफे की मांग की। ऐसे में देखना होगा कि आने वाले दिनों पर लालू परिवार इस परेशानी से कैसे पार पाता है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में छात्राओं ने पोस्टर, कविता व अभिनय से दिया मानसिक स्वास्थ्य का संदेश

समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में मनोविज्ञान विभाग की ओर से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस…

50 मिनट ago

समस्तीपुर शहर के होटलों में कहीं मिल रहे एक्सपायरी खाद्य पदार्थ तो कहीं फ्रीज में एक ही जगह शाकाहारी-मांसाहारी खाने का सामान

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार के निर्देश पर मंगलवार को शहर में खाद्य सुरक्षा…

3 घंटे ago

ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर लापरवाही बरतने वाले समस्तीपुर के 129 शिक्षकों से DEO ने किया स्पष्टीकरण तलब, मचा हड़कंप

समस्तीपुर : ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने में गंभीर लापरवाही बरतने वाले जिले…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में थाना का छप्पर तोड़कर विधि-विरुद्ध किशोर फरार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के घटहो थाना परिसर से मंगलवार को एक विधि-विरुद्ध किशोर के…

4 घंटे ago

गोवा में दर्ज दु’ष्कर्म के मामले में समस्तीपुर से किशोर विधि-विरुद्ध, मुफ्फसिल पुलिस के सहयोग से गांव में की गई छापेमारी

समस्तीपुर : गोवा में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले की…

12 घंटे ago

BRB कॉलेज के जंतु विज्ञान विभाग में कार्यरत डॉ. अनिल कुमार का बैग गिरा, जरूरी कागजात खोये

समस्तीपुर : शहर के बीआरबी कॉलेज के जंतु विज्ञान विभाग में कार्यरत डॉ. अनिल कुमार…

13 घंटे ago