Samastipur

एक ही दल के दो नेताओं में अदावत! सिनेमा हॉल संचालक पर फायरिंग मामले में लोजपा(रा) नेता की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी जारी

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में अनुरूप सिनेमा के पास मंगलवार की रात करीब साढ़े 9 बजे लोजपा(रा) संसदीय बोर्ड के सदस्य सह सिने कारोबारी रोहित कुमार उर्फ अंटू इस्सर पर जानलेवा हमला मामले में लोजपा(रा) के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शत्रुध्न राय समेत पांचो नामजद व अन्य अज्ञात बदमाशों की गिरफ्तारी के लिये वैशाली समेत आसपास के अन्य जिलों में पुलिस की छापेमारी जारी है। हालांकि अब तक पुलिस को कुछ स्पस्ट सुराग नहीं मिल सका है।

मिली जानकारी के अनुसार बदमाशों ने घटना को अंजाम देने के बाद वैशाली की ओर भागे जाने का लोकेशन मिला था। घटना के बाद से ही पुलिस की अलग-अलग टीमें छापेमारी में जुटी हुई है। डीआईयू के अलावे सदर एसडीपीओ-1 संजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में नगर व मुफस्सिल टीम भी अलग-अलग छापेमारी में कर रही है। वहीं रास्ते में लगे अब तक करीब 100 से अधिक सीसीटीवी की जांच की गयी व उसके फूटेज को साक्ष्य के तौर पर लिया गया है।

इधर लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है एक ही दल लोजपा(रा) के दो नेता आमने-सामने हैं। पुलिस द्वारा फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त शत्रुध्न राय की गिरफ्तारी के लिये जाल बिछाया जा रहा है। हालांकि अनुसंधान प्रभावित होने की बात कहकर पुलिस अभी कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। चर्चा है कि पुरानी अदावत व वर्चस्व को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है। इधर गोलीकांड के संबंध में एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस सही दिशा में काम कर रही है, कुछ पाजिटिव रिजल्ट भी मिला है। जल्द ही बदमाशों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

बता दें कि मंगलवार की रात करीब साढ़े 9 बजे उजले रंग की एक आल्टो कार व चार बाइक पर सवार होकर पहुंचे बदमाशों ने लोजपा(रा) नेता सह प्रोपर्टी डीलर के घर के बाहर उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। इस घटना में प्रोपर्टी डीलर अंट्टू ईस्सर तो बाल-बाल बच गये थे, लेकिन उनके साथ मौजूद उनका साथी शुभम सिंह उर्फ ईशू गोली लगने से जख्मी हो गया था। चर्चा के अनुसार उजले रंग की कार पर लर्निंग लिखा हुआ था। ताबड़तोड़ फायरिंग के दौरान बदमाशों के गिरोह के भी एक सदस्य को गोली लगने की अपुष्ट चर्चा लोगों के बीच चल रही है।

हाजीपुर में लाश मिलने पर समस्तीपुर पुलिस की सक्रियता बढ़ी : 

इधर गुरुवार को वैशाली जिला के हाजीपुर में गंगा ब्रिज थाना के पास एक उजले रंग आल्टो कार जिसपर आगे में लर्निग लिखा हुआ था उससे एक युवक की लाश बरामद होने के बाद सनसनी फैल गयी। इस शव का अब तक पहचान नहीं हो सका था। इस संबंध में Samastipur Town Media द्वारा वैशाली एसपी से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि शव की पहचान नहीं हुई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक कौन है और किसने गाड़ी यहां लगाया है इसके लिये सीसीटीवी जांच की जा रही है। समस्तीपुर की घटना से भी जोड़कर वैशाली पुलिस जांच कर रही है। हालांकि अभी उस घटना से जोड़कर बताना जल्दबाजी होगी हो सकता है यह मामला अलग हो। बहरहाल पुलिस हर बिंदुओं पर जांच कर रही है।

समस्तीपुर पुलिस से प्रोपर्टी डीलर पर फायरिंग मामले में घटनास्थल और अपराधियों के भागने की दिशा में लगे सीसीटीवी फूटेज की मांग की गयी है, ताकि दोनों कार का मिलान किया जा सके। बता दें कि प्रोपर्टी डीलर सह सिने कारोबारी सह लोजपा(रा) संसदीय बोर्ड के सदस्य रोहित कुमार उर्फ अंट्टू ईस्सर ने अपने उपर हुए फायरिंग मामले में लोजपा(रा) के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शत्रुध्न राय, राजीव सिंह उर्फ पुल्लू सिंह, राहुल यादव उर्फ चुसनी, मनीराम उर्फ मनीया तथा लक्की खान समेत पांच से सात अज्ञात को आरोपित किया गया है। इधर समस्तीपुर एसपी अरविंद प्रताप सिंह का बताना है कि हाजीपुर में कार से अज्ञात युवक का शव बरामद मामले में समस्तीपुर पुलिस के पदाधिकारी लगातार वैशाली पुलिस के संपर्क में है।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

21 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

21 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

23 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

23 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

1 दिन ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

1 दिन ago