Samastipur

हाजीपुर में अज्ञात युवक की लाश मिलने पर समस्तीपुर पुलिस की सक्रियता बढ़ी, सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर फायरिंग मामले से जोड़ कर देख रही पुलिस 

समस्तीपुर : वैशाली जिला के हाजीपुर में गंगा ब्रिज थाना के पास गुरुवार की सुबह एक उजले रंग आल्टो कार जिसपर आगे में लर्निग लिखा हुआ था उससे एक युवक की लाश बरामद होने के बाद सनसनी फैल गयी। इस शव का अब तक पहचान नहीं हो सका था। इस संबंध में Samastipur Town Media द्वारा वैशाली एसपी से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि शव की पहचान नहीं हुई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक कौन है और किसने गाड़ी यहां लगाया है इसके लिये सीसीटीवी जांच की जा रही है।

वैशाली एसपी ने बताया कि समस्तीपुर में सिनेमा हॉल संचालक पर फायरिंग वाली घटना से भी जोड़कर वैशाली पुलिस जांच कर रही है। हालांकि अभी उस घटना से जोड़कर बताना जल्दबाजी होगी हो सकता है यह मामला अलग हो। बहरहाल पुलिस हर बिंदुओं पर जांच कर रही है। समस्तीपुर पुलिस से प्रोपर्टी डीलर पर फायरिंग मामले में घटनास्थल और अपराधियों के भागने की दिशा में लगे सीसीटीवी फूटेज की मांग की गयी है, ताकि दोनों कार का मिलान किया जा सके।

बता दें कि प्रोपर्टी डीलर सह सिने कारोबारी सह लोजपा(रा) संसदीय बोर्ड के सदस्य रोहित कुमार उर्फ अंट्टू ईस्सर ने अपने उपर हुए फायरिंग मामले में लोजपा(रा) के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शत्रुध्न राय, राजीव सिंह उर्फ पुल्लू सिंह, राहुल यादव उर्फ चुसनी, मनीराम उर्फ मनीया तथा लक्की खान समेत पांच से सात अज्ञात को आरोपित किया गया है। इधर समस्तीपुर एसपी अरविंद प्रताप सिंह का बताना है कि हाजीपुर में कार से अज्ञात युवक का शव बरामद मामले में समस्तीपुर पुलिस के पदाधिकारी लगातार वैशाली पुलिस के संपर्क में है।

एक ही दल के दो नेताओं में अदावत! लोजपा(रा) नेता की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी जारी :

नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में अनुरूप सिनेमा के पास मंगलवार की रात करीब साढ़े 9 बजे लोजपा(रा) संसदीय बोर्ड के सदस्य सह सिने कारोबारी रोहित कुमार उर्फ अंटू इस्सर पर जानलेवा हमला मामले में लोजपा(रा) के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शत्रुध्न राय समेत पांचो नामजद व अन्य अज्ञात बदमाशों की गिरफ्तारी के लिये वैशाली समेत आसपास के अन्य जिलों में पुलिस की छापेमारी जारी है। हालांकि अब तक पुलिस को कुछ स्पस्ट सुराग नहीं मिल सका है।

मिली जानकारी के अनुसार बदमाशों ने घटना को अंजाम देने के बाद वैशाली की ओर भागे जाने का लोकेशन मिला था। घटना के बाद से ही पुलिस की अलग-अलग टीमें छापेमारी में जुटी हुई है। डीआईयू के अलावे सदर एसडीपीओ-1 संजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में नगर व मुफस्सिल टीम भी अलग-अलग छापेमारी में कर रही है। वहीं रास्ते में लगे अब तक करीब 100 से अधिक सीसीटीवी की जांच की गयी व उसके फूटेज को साक्ष्य के तौर पर लिया गया है। इधर लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है एक ही दल लोजपा(रा) के दो नेता आमने-सामने हैं।

पुलिस द्वारा फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त शत्रुध्न राय की गिरफ्तारी के लिये जाल बिछाया जा रहा है। हालांकि अनुसंधान प्रभावित होने की बात कहकर पुलिस अभी कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। चर्चा है कि पुरानी अदावत व वर्चस्व को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है। इधर गोलीकांड के संबंध में एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस सही दिशा में काम कर रही है, कुछ पाजिटिव रिजल्ट भी मिला है। जल्द ही बदमाशों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। बता दें कि मंगलवार की रात करीब साढ़े 9 बजे उजले रंग की एक आल्टो कार व चार बाइक पर सवार होकर पहुंचे बदमाशों ने लोजपा(रा) नेता सह प्रोपर्टी डीलर के घर के बाहर उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। इस घटना में प्रोपर्टी डीलर अंट्टू ईस्सर तो बाल-बाल बच गये थे, लेकिन उनके साथ मौजूद उनका साथी शुभम सिंह उर्फ ईशू गोली लगने से जख्मी हो गया था। चर्चा के अनुसार उजले रंग की कार पर लर्निंग लिखा हुआ था। ताबड़तोड़ फायरिंग के दौरान बदमाशों के गिरोह के भी एक सदस्य को गोली लगने की अपुष्ट चर्चा लोगों के बीच चल रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड ने इंटर व मैट्रिक परीक्षा 2027 के लिए बढ़ाई फॉर्म भरने की तिथि, 31 अक्टूबर तक का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में…

27 मिनट ago

कंटेनर में छिपाकर रखी गई शराब लोड चारों Scorpio हो सकती है चोरी की, लगा है फर्जी नंबर प्लेट

समस्तीपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर शंकर चौक के पास उत्पाद विभाग की टीम…

49 मिनट ago

समस्तीपुर में मिलावटी मसाला बनाने वाले उद्योग पर छापेमारी, दो गोदाम और एक मिल सील

समस्तीपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव में गुरुवार की दोपहर मिलावटी मसाला तैयार…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

10 घंटे ago

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

12 घंटे ago