Bihar

15 दिनों में डीजे मुक्त होगा बिहार, विधान परिषद में नीतीश सरकार ने किया ऐलान, गलती की तो …

बिहार में बरात या अन्य आयोजनों में डीजे संगीत पर पूरी तरह रोक लगा दी जाएगी। नीतीश सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने गाड़ियों में छेड़छाड़कर डीजे ट्रॉली बनाने और बगैर परमिशन लाउड डीजे बजाने को गैरकानूनी घोषित करने का ऐलान किया है। मंत्री ने विधान परिषद में एमएलसी बंशीधर व्रजवासी के सवाल पर कहा कि 15 दिनों में राज्य भर में इस पर रोक लगा दी जाएगी।

विधान परिषद में प्रश्नोतर काल के दौरान परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि 15 दिनों के अंदर राज्य में बिना अनुमति के वाहन पर डीजे बजाने पर रोक लगाई जाएगी। उन्होंने गुरुवार को विधान परिषद सदस्य वंशीधर ब्रजवासी के सवाल के जवाब में ये बातें कही। बिना अनुमति के एक भी ऐसे डीजे को चलने नहीं देंगे। हालांकि, उन्होंने कहा कि शादी- विवाह के मौके पर डीजे नहीं बजेगा तो नाच-गाना कैसे होगा। सदस्य इस को लेकर भी सवाल उठाएंगे।

इससे पहले वंशीधर ब्रजवासी ने कहा कि सरकार ने डीजे बजाने पर रोक लगा दी है पर इसके निर्माण पर रोक नहीं लगाया। आजकल गाड़ियों की आकृति में गलत तरीके से फेरबदल करके विशाल बना दिया जाता है और जबरदस्त आवाज के साथ अश्लील गीत बजाए जाते हैं। कई बार इसके विवाद में गोली चल जाती है। हत्या भी हो जाती है। थानों में सैंकड़ों केस हो रखे हैं। यह बिहार की बहुत बड़ी सामाजिक समस्या बन गयी है। सरकार जबतक डीजे बनाने पर रोक नहीं लगाएगी तबतक बजाने का काम चलता रहेगा। कई लोगों के तेज आवाज से हार्ट अटैक भी होता है।

व्रजवासी के समर्थन में एमएलसी प्रो वीरेंद्र नारायण यादव भी आ गए। उन्होंने कहा कि आज सुबह में विधान परिषद के पास ही ऐसा नजारा देखा गया है जब पांच बजे ही गाड़ी पर सामान लादे और तेज आवाज में बाजा बजाते हुए कुछ लोग निकल रहे थे। इस पर सभापति ने परिवहन मंत्री को जवाब देने का निर्देश दिया। मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि सदस्य की चिंता वाजिब है। पदाधिकारियों को इस दिशा में निर्देश दिया जाएगा। सदन को विश्वास दिलाना है कि 15 दिनों के अंदर ऐसी गाड़ियों के बनने और तेज आवाज में डीजे बजाने पर राज्य भर में रोक लगाई जाएगी। हालांकि उन्होंने अपने बयान में यह भी जोड़ा कि शादी विवाह के मौसम में डीजे नहीं बजने पर डांस नहीं होगा तो फिर ये माननीय सदस्य ही सवाल पूछेंगे। इस बात का ख्याल इन्हें रखना चाहिए था जो नहीं रखा। सवाल उठे हैं तो डीजे अब बंद रहेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

10 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

10 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

12 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

14 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

18 घंटे ago