Samastipur

समस्तीपुर में ‘महिला आयोग आपके द्वार’ कार्यक्रम में 100 से अधिक मामलों की हुई सुनवाई

समस्तीपुर : बिहार राज्य महिला आयोग की ओर से गुरुवार को सर्किट हाउस में ‘महिला आयोग आपके द्वार’ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ आयोग की अध्यक्ष अप्सरा मिश्रा ने किया। उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, शारीरिक शोषण सहित महिलाओं से जुड़े लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करना है। अध्यक्ष ने कहा कि दो दिवसीय जन सुनवाई के दौरान योग्य मामलों में संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं। जहां जरूरत महसूस होगी, वहां प्राथमिकी दर्ज कराने का भी आदेश दिया जाएगा।

पहले दिन करीब 100 से अधिक मामलों की सुनवाई की गई, जबकि दूसरे दिन शेष आवेदनों पर पीड़ित पक्ष की बात सुनी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो मामले आपसी सुलह या कानूनी प्रक्रिया से सुलझाए जा सकते हैं, उन पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी, जबकि गंभीर मामलों में विधिसम्मत आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। महिलाएं अपनी शिकायत 181 महिला हेल्पलाइन पर कॉल कर या आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से दर्ज करा सकती हैं। कार्यक्रम के जरिए आयोग सीधे महिलाओं तक पहुंचकर न्याय दिलाने की दिशा में सक्रिय पहल कर रहा है।

इस अवसर पर बिहार महिला संघ की अध्यक्ष लक्ष्मी सिंह ने कहा कि संगठन महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। आपके द्वार कार्यक्रम न्याय को सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम के दौरान आयोग की सदस्य रश्मि रेखा सिन्हा, श्यामा सिंह, प्रदेश सचिव मनीषा मिश्रा, नीमीशा मिश्रा, रीता गुप्ता, प्रमिला उत्पल कांत, बबीता समेत कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहीं। इसी क्रम में शहर के भोला टॉकीज परिसर स्थित राज कुमार सिंह के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व लक्ष्मी सिंह ने किया, जिसमें महिला सशक्तिकरण और संगठन की आगामी गतिविधियों पर भी चर्चा की।

Avinash Roy

Recent Posts

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

4 घंटे ago

22 जुलाई तक BSEB मैट्रिक-इंटर 2026-27 के छूटे छात्र-छात्राओं को रजिस्ट्रेशन का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 में शामिल…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में यूपी का परचम, प्रयागराज ने मुजफ्फरपुर को हराकर किया खिताब पर कब्जा

समस्तीपुर/पटोरी : सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट डे-नाइट अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन वन के खेले…

8 घंटे ago

15-17 जुलाई के बीच हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना, केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 19 जुलाई तक…

9 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर RPF पोस्ट से फरार हुए दोनों कैदी ने किया आत्मसमर्पण

समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट से पुलिस को चकमा देकर भागे दोनों विचाराधीन…

9 घंटे ago