Samastipur

समस्तीपुर: पत्नी को रस्सी से बांधकर पति ने की जमकर पिटाई, तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस ने कराया मुक्त

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/कल्याणपुर :- समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरसिंहपुर पंचायत के वार्ड संख्या-2 बिरसिंहपुर गांव में एक 3 बच्चों की मां को ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा मुंह हाथ पैर बांधकर पीटने का मामला प्रकाश में आया है। बताते चलें कि बिरसिंहपुर गांव निवासी सुशील पासवान के पुत्र सुजीत पासवान की पत्नी पीड़िता मुन्नी देवी विगत दो रोज पूर्व अपने मायके मुजफ्फरपुर जिले के पियर थाना क्षेत्र के रामपुर दयाल से अपने ससुराल लौटी।

लौट कर आने के बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने घर में बांधकर जमकर उसकी पिटाई कर दी व एक घर में हाथ पैर बांधकर रख दिया। आसपास के लोगों ने मायके वालों को टेलिफोनिक संपर्क कर सूचना दी। किसी अनहोनी होने की बात समझ कर शनिवार को अपनी पुत्री मुन्नी से मिलने के लिए मायके से परिजन पहुंचे तो ससुराल पक्ष के लोगों ने मिलने से परहेज करते हुए अनभिज्ञता जताई।

इसी दौरान मुन्नी के पिता रामपुर दयाल गांव निवासी कैलाश पासवान ने किसी अनहोनी को भांपते हुए 112 नंबर पर डायल कर सारी घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही 112 की टीम बिरसिंहपुर गांव पहुंचकर बंधी हुई महिला को खोलकर मुक्त कराते हुए इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी। जिसके बाद स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है‌। वहीं इस संबंध में थाना अध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि सूचना मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है। पीड़िता के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार आगे कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

2 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

3 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

4 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

6 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

6 घंटे ago