Bihar

बिहार में बढ़ रहीं पुलिस पर हमले की घटनाएं, ADG चिंतित; कार्रवाई तेज करने का दिया निर्देश

बिहार में पिछले वर्ष की तुलना में पुलिस पर हमले की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2020 में ऐसी 340 घटनाएं हुईं थीं, जो 2022 में बढ़कर 450 हो गई। शराबबंदी लागू होने के बाद ज्यादातर हमले अवैध शराब और कुख्यात अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए की जाने वाली छापेमारी के दौरान होती हैं। यह जानकारी एडीजी (विधि-व्यवस्था) संजय कुमार सिंह ने पुलिस मुख्यालय के सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में दी।

उन्होंने ऐसी घटनाओं के प्रति चिंता जताते हुए कहा कि इसके लिए दोषी लोगों पर लगातार कार्रवाई की जाती है। पिछले वर्ष 6 हजार लोगों की गिरफ्तारी इस आरोप में की गई थी। सभी जिलों को खासतौर से निर्देश दिए गए हैं कि ऐसी घटनाओं में सभी मुख्य लोगों की पहचान कर नामजद अभियुक्त बनाकर एफआईआर दर्ज कराई जाए। कहा कि किसी तरह का अपराध करके कोई बच नहीं सकता है।

सांप्रदायिक हिंसा में गिरावट 

एडीजी ने कहा कि राज्य में आपराधिक घटनाओं में कमी आई है। सांप्रदायिक हिंसा में गिरावट दर्ज की गई है। इसकी 2021 में 44 और 2022 में 12 घटनाएं हुईं थी। दंगे के मामलों में भी कमी आई, 2018 में 10 हजार घटनाएं हुई थीं, जो 2020 में घटकर 4 हजार हो गई। संगीन मामलों के फरार चल रहे अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पूरे राज्य में गठित वज्र टीम के अभियान से काफी सफलता मिली है। पिछले वर्ष 81 हजार से अधिक अपराधियों की गिरफ्तारी की गई।

छिनैती, चोरी की घटनाओं में भी कमी 

उन्होंने कहा कि राज्य में एक हजार एक स्थानों को चिह्नित करके थानों को पेट्रोलिंग करने का टास्क निर्धारित किया गया था। इससे छिनैती, चोरी की घटनाओं में काफी कमी आई है। इसमें अच्छा काम करने वाले 1400 पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया है। जबकि लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई भी की गई है।

18 हथियारों के लाइसेंस रद्द किए गए 

उन्होंने कहा कि कुछ लोग समाज में फर्जी वीडियो और अन्य तरीकों से उन्माद फैलाने की लगातार कोशिश करते रहते हैं। ऐसे लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई की जा रही है। हर्ष फायरिंग की घटनाओं पर एडीजी ने कहा कि 2022 में 99 घटनाएं हुई थीं, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई थी। 127 लोगों की गिरफ्तारी की गई और 18 हथियारों के लाइसेंस रद्द किए गए।

जेठुली मामले में सभी आरोपितों को कर लिया गया है चिह्नित

पटना सिटी के पास जेठुली में हुई हिंसा के मामले में एडीजी ने कहा कि पूरे मामले की जांच रेंज आईजी कर रहे है। तीन एफआईआर दर्ज की गई है। सभी हंगामा करने वालों को चिह्नित कर लिया गया है। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दो हथियारों को जब्त कर उनके लाइसेंस रद्द कर दिए गये हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

21 घंटे ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

24 घंटे ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

1 दिन ago

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

2 दिन ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

2 दिन ago