Samastipur

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के शौचालय में मिला यात्री का शव, GRP ने शव को किया जप्त

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जंक्शन पर कटिहार से समस्तीपुर पहुंची सवारी गाड़ी के D15 नंबर बोगी के शौचालय में एक यात्री का शव मिलने से गुरुवार की दोपहर स्टेशन परिसर में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची आरपीएफ और जीआरपी के पुलिस पदाधिकारियों ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। यात्री का शव D-15 बोगी के शौचालय में मिला है। मृतक के पास पहचान से संबंधित कोई कागजात नहीं मिला है। जिससे उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि कटिहार-समस्तीपुर सवारी गाड़ी समस्तीपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर आकर रुकी थी। ट्रेन को वाशिंग फीट में भेजे जाने से पहले रेलवे कर्मियों ने बोगी की जांच कर रहे थे तो बोगी नंबर D15 के शौचालय में एक पुरुष का शव देखा। जिसके बाद मामले की सूचना रेलवे कर्मी ने स्टेशन प्रबंधन को दी गई। बाद में स्टेशन प्रबंधन द्वारा मामले की जानकारी आरपीएफ और जीआरपी को दी गई है।

रेलवे कर्मी की सूचना पर आरपीएफ ने सर्वप्रथम रेलवे हॉस्पिटल को सूचना देकर मेडिकल टीम को बुलाया। मेडिकल टीम ने यात्री को देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा बनाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

रेल थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह, व‌ आरपीएफ इंस्पेक्टर बीपी वर्मा ने बताया कि शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजकर शव को जब्त कर पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है। मृतक के पास पहचान से संबंधित कोई कागजात नहीं रहने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

इस घटना को लेकर जीआरपी थाने में एक यूडी केस दर्ज किया जा रहा है। रेल थानाध्यक्ष ने बताया कि यात्री का शव 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा शव की पहचान हो जाने पर उसे परिजनों को सौंप दिया जाएगा। अगर 70 घंटे बाद भी परिजन नहीं आते हैं तो शव का पुलिस प्रशासन द्वारा अंतिम संस्कार कराया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

5 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

5 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

19 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

20 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

20 घंटे ago