Bihar

मांझी की पार्टी के प्रवक्ता दानिश रिजवान गिरफ्तार, रेप का आरोप लगाने वाली सुषमा बड़ाईक पर गोली चलाने का आरोप

पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी की पार्टी हम के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसे मांझी की पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। रिजवान को बिहार पुलिस की मदद से झारखंड की पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया है। रिजवान पर रांची की चर्चित महिला सुषमा बड़ाईक पर गोली चलाने का आरोप है।

जानकारी के अनुसार, झारखंड के रांची स्थित अरगोड़ा थाना क्षेत्र के सहजानंद चौक के समीप पिछले महीने चर्चित महिला सुषमा बड़ाईक को गोली मारी गई थी। इस मामले में पुलिस ने गुरुवार को आरोपित हम पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान को गिरफ्तार किया है। आरोपित आरा टाउन थाना के तरी मोहल्ला का निवासी है।

रांची से आई पुलिस टीम ने टाउन पुलिस के सहयोग से आरा कोर्ट के समीप से आरोपित को धर दबोचा। झारखंड पुलिस आरोपी को अब ट्रांजिट रिमांड पर रांची ले जाने की प्रक्रिया पूरी करने में लगी हुई है। इधर, हम नेता की गिरफ्तारी को लेकर काफी देर खलबली मची रही।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

6 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

6 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

7 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

20 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

20 घंटे ago