Bihar

राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किया निर्देश, मकर संक्रांति से पहले शपथ ग्रहण करेंगे मेयर-डिप्टी मेयर, पार्षद

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार में नगर निकाय चुनाव को खत्म हुए कई दिन हो गए लेकिन अबतक नवनिर्वाचित मेयर, डिप्टी मेयर और पार्षदों का शपथ ग्रहण नहीं हो सका है। शपथ ग्रहण का इंतजार कर रहे नवनिर्वाचित सदस्यों का इंतजार अब खत्म हो गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने शपथ ग्रहण की डेट जारी कर दिया है।

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के मुताबिक आने वाले 13 जनवरी को सभी नगर निगम, नगर पंचायत और नगर परिषदों में नवनिर्वाचित सदस्य शपथ ग्रहण के बाद अपना कार्यभार संभालेंगे। पहले सिर्फ 13 जिलों में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया जाना था लेकिन राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के मुताबिक सभी जिलों के नवनिर्वाचित सदस्य अब एक ही दिन शपथ ग्रहण करेंगे।

दरअसल, राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निकाय चुनाव में निर्वाचित हुए सदस्यों के शपथ ग्रहण को लेकर निर्देश जारी किए हैं। जानकारी के मुताबिक, नगर निगम के प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण जिलों के डीएम के माध्यम से होगा। वहीं, नगर परिषद में अपर समाहर्ता स्तर के पदाधिकारी एवं नगर पंचायत में वरीय उपसमाहर्ता स्तर के पदाधिकारी शपथ दिलाएंगे। गुरुवार को निर्वाचन आयोग ने कहा कि राज्य के सभी जिलों के निकायों में नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण 13 जनवरी को ही होगा।

बता दें कि बिहार में विवादों के बीच नगर निकाय का चुनाव पिछले दिनों संपन्न हो गया था। पहले चरण का चुनाव बीते 18 दिसंबर को हुआ था जबकि 20 दिसंबर को चुनाव के नतीजे घोषित किए गए थे जबकि दूसरे चरण के लिए 28 दिसंबर को वोटिंग हुई थी और 30 दिसंबर को मतगणना हुई थी। चुनाव के नतीजे घोषित होने के बावजूद नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण नहीं हो सका है। अब राज्य निर्वाचन आयोग ने शपथ ग्रहण के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

6 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

6 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

6 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

20 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

21 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

21 घंटे ago