समस्तीपुर : जिला में कड़ाके की ठंड को देखते हुए सभी सरकारी व निजी विद्यालयों को 7 जनवरी तक बंद करने का आदेश जारी कर दिया गया है. 8 जनवरी को रविवार होने कर कारण पठन कार्य अब 9 जनवरी से शुरू होंगे. बता दे कि सरकारी एवं निजी विद्यालय को पहले 5 जनवरी तक बंद किया गया था लेकिन ठंड से राहत नहीं मिलने के कारण शिक्षण कार्य अब 7 जनवरी तक स्थगित रहेंगे. सरकारी विद्यालयों में शिक्षक पहुंच कर शैक्षणिक कार्य का निष्पादन करेंगे.
जारी निर्देश के बाद जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल को इस आदेश का पालन करने को कहा गया है. आदेश में कहा गया है कि बढ़ती हुई ठंड और शीतलहर के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है. इसलिए स्कूल 7 जनवरी तक बंद रहेगा. दरअसल, मौसम में आए बदलाव के कारण बीते कई दिनों से कनकनी और शीतलहर बढ़ गया है. ऐसे में शिक्षा विभाग ने बच्चों की सेहत को देखते हुए यह निर्णय लिया है.
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…
समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…
समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…
समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…