Bihar

बिहार के 19 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट, सर्द हवाओं ने बढ़ाई गलन; ठंड अभी और सताएगी

बिहार में ठंड का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के 19 जिलों में शुक्रवार तक कोल्ड डे का अलर्ट जारी कर दिया गया। आने वाले दिनों में कनकनी और बढ़ेगी। लगातार कई दिनों से ठंड कहर जारी है। राजधानी पटना में बीते 6 दिनों से धूप के दर्शन नहीं हुए है। वहीं गया में 4 दिनों से दोपहर में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कनकनी से लोग कांप रहे हैं। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में भी 2 से 3 डिग्री गिरावट का अनुमान जताया जा रहा है।  ऐसे में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरुरत है।

अभी सर्दी और सताएगी

भागलपुर में पछुआ हवाओं के चलते हर रोज ठंड रिकॉर्ड बना रही है। कोहरा नहीं पड़ रहा है लेकिन गलन ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। दिन का तापमान 15 डिग्री के करीब तो वहीं रात का तापमान 11 डिग्री रहा। 7 जनवरी से रात का पारा और लुढ़केगा। मुजफ्फरपुर में शीतलहर का कहर जारी है। दिन में भी रात जैसी ठिठुरन है, 10 किमी की औसत रफ्तार से चल रही है पछुआ हवाओं ने ठंड और बढ़ा दी है। ऐसे में फिलहाल राहत के आसार न के बराबर हैं। और लोग घर में दुबके रहने को मजबूर हैं।

10 जिलों में रात का पारा 10 डिग्री से कम

राज्य के 5 जिलों में कोल्ड डे रहा। भागलपुर, पूर्णिया, सबौर, मोतीहारी और डेहरी में शीत दिवस की स्थिति रही। राज्य के दस जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। और आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने वाली है। जिससे  राज्य भर में शीत लहर जैसी स्थितियां,  तेज पछुआ हवाओं से कनकनी बढ़ना तया है।

ट्रेनों और विमानों पर असर

ठंड का असर सिर्फ जनजीवन पर ही नहीं बल्कि रेलवे और एयरलाइंस पर भी पड़ रहा है।  ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री और रेलकर्मी परेशान हैं। यार्ड में ट्रेनों की मेंटेनेंस में भी देरी हो रही है। आधा दर्जन ट्रेनें और आधा दर्जन विमान पटना में देरी से पहुंच रहे हैं। ठंड और कोहरे की वजह से ट्रेनों की लेटलतीफी जारी है। पटना की लगभग एक दर्जन ट्रेनें भी लेट रहीं। कम दृश्यता की वजह से ट्रेनों को गति नियंत्रित कर चलाया जा रहा है। आने वाले दिनों में सर्दी का सितम और बढ़ने वाला है। और ठंड से जल्दी निजात मिलती नहीं दिख रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

3 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

4 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

17 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

17 घंटे ago