समस्तीपुर/सरायरंजन :- समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत तिसवारा पाठशाला के निकट एनएच 322 के किनारे एक ट्रक विदेशी शराब सरायरंजन पुलिस ने शुक्रवार की देर रात बरामद की है। पूछताछ के लिए पुलिस तीन लोगों को अपनी हिरासत में लिया है। हालांकि उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
इस बाबत थानाध्यक्ष रामचंद्र चौपाल ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि उक्त जगह पर एक ट्रक में भारी मात्रा में शराब लदी है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एसआई रामाशंकर महतो व पुलिस बलों ने उक्त स्थान पर पहुंचकर ट्रक की तलाशी ली।
तलाशी के क्रम में पुट्टी के बोरे के नीचे भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुआ। उसके बाद पुलिस ने ट्रक को जब्त कर थाने पर ले आई है। जिसमें ब्लू स्टार कंपनी की 293 कार्टन शराब बरामद है।
जिसमें 750 एमएल वाली 780 बोतल, 375 एमएल वाली 93 बोतल, 180 एमएल वाली 3360 बोतल पाई गई है। कुल बोतल की संख्या 7932 बताई जा रही है। जबकि शराब की कुल मात्रा 2611.8 लीटर आंकी गई है। बरामद ट्रक का नंबर आरजे 05 जीबी 3301 है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस धंधे में संलिप्त कारोबारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…
समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…
बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…