समस्तीपुर/हसनपुर :- समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हसनपुर बाजार में सहारा इंडिया कार्यालय के निकट स्थित एक फल दुकान में शुक्रवार की रात करीब आधे दर्जन से अधिक डकैतों के द्वारा लाखों रुपए की नगदी की डकैती की घटना को अंजाम दिया गया। डकैतों के द्वारा दुकान के तीन कर्मियों को बंधक बना कर इस घटना को अंजाम दिया गया।
इस दौरान डकैतों के द्वारा सीसीटीवी कैमरे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। डकैतों ने पिस्तौल के बल पर फल दुकान के तीन कर्मियों को रस्सी से बांध दिया और तिजोरी में रखे हुए लाखों रुपए लूट लिए। बताया गया कि फल दुकान में डकैती की घटना के बाद डकैतों के द्वारा बगल के दो स्वर्ण आभूषण की दुकान में भी डकैती का असफल प्रयास किया गया।
पीड़ित फल दुकानदार की पहचान योगी साह के रूप में हुई है। इस संबंध में शिवाजीनगर थाना क्षेत्र निवासी सह फल दुकान के कर्मी श्रीकांत राय ने बताया कि रात के करीब 12 बजे आधे दर्जन से अधिक की संख्या में आए हथियारबंद डकैतों ने खुद को ग्राहक बता दुकान खुलवा लिया और दुकान खुलते ही दुकान के तीन कर्मियों को बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया और आराम से फरार हो गए।
घटना की सूचना उपरांत पहुंचे पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई थी। वहीं पूछे जाने पर थानाध्यक्ष निशा भारती ने बताया कि बाजार में इस तरह की घटना घटित होना दुर्भागपूर्ण है। किसी भी कीमत पर अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। जल्द ही अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…
समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…
आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…
समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…