Samastipur

अल हसन टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज दलसिंहसराय में राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- अल हसन टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज चक बहाउद्दीन दलसिंहसराय में नई शिक्षा नीति 2020 की क्रियान्वयन रणनीतियां एवं चुनौतियां विषयक राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ किया गया। दो दिवसीय सेमिनार के उद्घाटन सत्र की शुरुआत देश के जाने-माने शिक्षाविदों द्वारा किया गया।

इस सेमिनार में विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्रों ने अपना सहभाग किया। कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का स्वागत कॉलेज प्रबंधन के अध्यक्ष अलहाज खुर्शीद आलम फरीदी सचिव एहतेशाम फरीदी तथा प्रबंधन समिति के सदस्य मसरूर अख्तर फरीदी, इफ्तेखार फरीदी उर्फ सोनू जी, रेयाज अहमद, मुदस्सर नजर ने किया।

कालेज के प्राचार्य ए0 रहमान अंसारी, डीएलएड विभागाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार झा, सेमिनार के सह संयोजक डा0 इनामुद्दीन, कामिनी कुमारी, नीलकमल नीरज, महालक्ष्मी कुमारी, दीपक कुमार झा, स्नेहलता, मंजय राम, संतोष राम, मोहम्मद हामिद,हयात परवीन, मीडिया प्रभारी मोहम्मद सरफराज अहमद, मोहम्मद हसीब, सैयद ओबैदुर रहमान, राम लक्ष्मण पासवान सहित महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने माल्यार्पण करके सभी अतिथियों का स्वागत किया।

सेमिनार के वक्ताओं में मौलाना मजहरूल हक अरबी फारसी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर मोहम्मद आलमगीर, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफेसर मुस्ताक अहमद, प्रोफ़ेसर नासरीन अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, पटना विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय के अध्यक्ष प्रोफेसर खगेंद्र कुमार, डॉ अजय कुमार सिंह डीन, शिक्षा संकाय पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, प्रोफेसर तनवीर युनुस, विभागाध्यक्ष, शिक्षा विभाग विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग ने नई शिक्षा नीति 2020 की चुनौतियों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर सर्वेश कुमार के द्वारा किया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगा-बाया के उफान से विद्यापतिनगर के पंद्रह हजार आबादी पर गहराया संकट, मुख्यालय से सड़क संपर्क टूटा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…

7 मिनट ago

समस्तीपुर: जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए सम्मानित

समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…

25 मिनट ago

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

10 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

11 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

11 घंटे ago