Samastipur

डकैती मामले में पटना से समस्तीपुर पहुंची फॉरेंसिक विभाग की टीम, फिंगर प्रिंट्स समेत कई सैंपल लिए

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- नगर थाना क्षेत्र के पंजाबी कॉलोनी स्थित भोला टॉकीज सिनेमा हॉल कारोबारी के यहां दो दिन पूर्व अहले हुए डाका के मामले में पटना की फॉरेंसिक विभाग की 5 सदस्यी टीम गुरुवार मौके पर पहुंचकर घटना से जुड़ा सैंपल और फिंगरप्रिंट लिया है। टीम के सदस्यों ने करीब 2 घंटे तक घटनास्थल के विभिन्न स्थानों पर फोटोग्राफ फिंगरप्रिंट्स के अलावे कुछ सैंपल भी जप्त किया।

हालांकि जांच के दौरान फॉरेंसिक विभाग की टीम ने प्रेस से दूरी बनाए रखा। टीम के सदस्यों का कहना था कि वह अपनी रिपोर्ट पटना टीम को सौंपेंगे। ‌6 दिसंबर की सुबह 8- 10 की संख्या में बदमाशों ने सिनेमा हॉल कारोबारी मधुलिका सिंह के घर पर धावा बोलकर नगदी समेत करीब 30 लाख मूल्य की संपत्ति की लूट कर ली थी। इस दौरान प्रतिरोध करने पर सीने कारोबारी के नौकर और मधुलिका सिंह के साथ मारपीट भी की गई थी।

इस मामले में मधुलिका सिंह के बयान पर नगर पुलिस ने 8-10 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। हालांकि घटना के 2 दिनों बाद भी इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। ‌इस घटना के बाद उसी दिन दोपहर में शहर के मोहनपुर रोड स्थित हीरा ज्वेलर्स से बदमाशों ने करीब 1 करोड रुपए मूल्य के गहने की लूट कर ली थी।

इस दौरान दुकानदार और वहां के कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की गई थी। इस घटना में एक महिला डकैत भी शामिल थी। वहीं उसी दिन देर शाम सोनवर्षा चौक पर एक डॉक्टर के पिता से बाइक सवार बदमाशों ने पांच लाख रुपये और गणेश चौक आर्या समाज रोड के पास एक सेवानिवृत्त शिक्षिका से एक लाख रुपये के लूट की वारदात को भी बदमाशों ने अंजाम दिया था। इन सभी मामलों में पुलिस के हाथ अब तक खाली है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

5 घंटे ago

जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में पेयजल व स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा, आंकड़ों के आधार पर कार्ययोजना बनाने पर जोर

समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…

5 घंटे ago

जूट हस्तशिल्प से महिलाओं को मिलेगा रोजगार, 90 दीदियां लेंगी प्रशिक्षण; जूट से बैग, टोकरियां, मैट व सजावटी सामान बनाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में NPS के विरोध में कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस, निकाला आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग

समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…

7 घंटे ago