Samastipur

समस्तीपुर में तीन दिवसीय प्रखंड स्तरीय तरंग स्पोर्ट्स मेधा प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- प्रखंड मुख्यालय स्थित श्री कृष्णा उच्च विद्यालय प्रांगण में गुरुवार को तीन दिवसीय प्रखंड स्तरीय तरंग स्पोर्ट्स मेधा प्रतियोगिता शुरू हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नवल किशोर प्रसाद, प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार, सौरभ कुमार एवं लेखापाल चंदन श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल कुमार ने प्रतिभागियों को उत्साहित करते हुए कहा कि हमें अपने को स्वस्थ तंदुरुस्त ऊर्जावान बनाए रखने के लिए खेल बेहद जरूरी है। क्योंकि स्वस्थ शरीर और दिमाग काे विकसित करने के लिए खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने खेल की शुरुआत से पूर्व सभी प्रतिभागियों को खेल भावना से खेलने की शपथ दिलाते हुए कहा कि खेल भावना अपने आप में एक ऐसा साध्य है, जिससे हम प्रतिस्पर्धा भी रखते हैं और आगे भी बढ़ते हैं। लेकिन अपनी भावना दोस्ताना रखते हैं। यह व्यवहार और दोस्ताना खेल से ही दिखाई देता है। जो जीवन भर आगे बढ़ने की एक मिसाल है।

कार्यक्रम का उद्घाटन छात्रा जिज्ञासा राय की अगुआई में उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियाँ सूर्यकण्ठ की बैंड टीम ने खेल ध्वज प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपकर प्रतियोगिता का आगाज कराया। पहले दिन अंडर-17 आयु वर्ग के एथलेटिक्स प्रतिस्पर्धा के 100 मीटर बालिका वर्ग गति दौड़ में उमवि गरुआरा की सोनाली कुमारी, रामवि चकहाजी की चांदनी कुमारी, एवं उमवि सिंघिया खुर्द की गुलशन प्रवीण क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही. जबकि बालक वर्ग में उमवि शंभूपट्टी के विकास कुमार पहले, रामवि चकहाजी के मो. चांद दूसरे एवं उमवि सिंघिया खुर्द के प्रियांशु कुमार तीसरे स्थान पर रहे।

800 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में मेजबान जितवारपुर के दुर्गेश कुमार राय, आलोक कुमार शर्मा मध्य विद्यालय कोरबाधा के रवि कुमार एवं उमवि शंभूपट्टी के अभिषेक कुमार ने क्रर्मश: गोल्ड सिल्वर व ब्रोंज मेडल पर कब्जा जमाया।बालिका वर्ग में उमवि सिंघिया खुर्द विनीता कुमारी ने स्वर्ण, श्रीकृष्णा उच्च विद्यालय की प्रीति कुमारी ने रजत एवं उच्च विद्यालय कर्पुरीग्राम की प्रीति कुमारी कांस्य पदक अपने नाम किया. इसी तरह ऊंची कूद बालक वर्ग में उमवि सिंघिया खुर्द के सौरभ कुमार, जितवारपुर के आलोक कुमार एवं जगतसिंहपुर के मनीष कुमार क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे।

वही लंबी कूद में जितवारपुर के दीपक कुमार ने प्रथम, जगतसिंहपुर के मनीष कुमार ने द्वितीय एंव सिंघिया खुर्द के प्रियांशु कुमार तृतीय स्थान पर रहा। इसके अलावा दलीय स्पर्धा में कबड्डी खो-खो एवं फुटबॉल में विभिन्न विद्यालय से चयनित प्रतिभागियों को आपस में मैच कराकर बालक एवं बालिका की अलग-अलग टीम में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन किया गया जो जिला स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

सम्पूर्ण खेल कार्यक्रम का समन्वय उच्च विद्यालय कर्पूरीग्राम के शिक्षक सुभित कुमार सिंह ने किया। विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में निर्णायक के रूप में रजनीश कुमार पांडे, अहमद हुसैन, विनय कुमार विनय, शशि कुमार गुप्ता, कुमारी वंदना, ऋतुराज, मिंटू कुमार आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। मौके पर प्रधानाध्यापक कौशल कुमार, पवन कुमार शर्मा, तनवीर अहमद, विकास कुमार आदि मौजूद थे। बताते चलें कि तीन दिवसीय प्रखंड स्तरीय तरंग स्पोर्ट्स मीट के पहले दिन अंडर-17 के बालक एवं बालिकाओं ने भाग लिया जबके अंडर-14 एवं अंडर-12 के बच्चे क्रमशः शुक्रवार एवं शनिवार को इस प्रतिस्पर्धा में शिरकत करेंगे।

वीडियो… 

Avinash Roy

Recent Posts

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

4 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

6 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

10 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

10 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

11 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

11 घंटे ago