Samastipur

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो 

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले एक ग्राहक के प्लास्टिक के झोले में ब्लेड मारकर उचक्कों ने रुपये उड़ा लिए। पीड़ित की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर चौथ वार्ड 17 निवासी राजेंद्र रजक के रूप में हुई है। बताया गया है कि मंगलवार को राजेंद्र रजक एसबीआई की मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये निकालने के बाद उसे प्लास्टिक के झोले में रखकर बैंक से बाहर निकले। इसी दौरान बैंक के सामने दो बाइक सवार उचक्कों ने आगे-पीछे बाइक लगाकर उन्हें चकमा दिया। मौका पाकर उचक्कों ने ब्लेड से झोला काट दिया और उसमें रखे सभी रुपये निकाल लिए।

घटना का पता पीड़ित को कुछ देर बाद चला। तब तक दोनों बाइक सवार उचक्के मौके से फरार हो चुके थे। इसके बाद पीड़ित ने नगर थाना पहुंचकर घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि घटना को लेकर अभी उन्हें आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। हो सकता है ओडी पदाधिकारी को आवेदन दिया गया हो, मामले की छानबीन की जाएगी। बैंक और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जाएंगे, ताकि उचक्कों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

32 मिनट ago

जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में पेयजल व स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा, आंकड़ों के आधार पर कार्ययोजना बनाने पर जोर

समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…

2 घंटे ago

जूट हस्तशिल्प से महिलाओं को मिलेगा रोजगार, 90 दीदियां लेंगी प्रशिक्षण; जूट से बैग, टोकरियां, मैट व सजावटी सामान बनाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में NPS के विरोध में कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस, निकाला आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग

समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…

3 घंटे ago