Samastipur

समस्तीपुर में NPS के विरोध में कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस, निकाला आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग

समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर तले मंगलवार को कर्मचारियों ने एनपीएस लागू किए जाने के विरोध में काला दिवस मनाया। इस दौरान महासंघ स्थल से कर्मचारियों ने आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन निकाला। प्रदर्शन का नेतृत्व राजीव रंजन, लक्ष्मीकांत झा और रंजना कुमारी ने किया। प्रदर्शन के बाद आयोजित सभा की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रामनरेश दास ने की। जिला मंत्री ने कहा कि 1 सितंबर 2005 का दिन बिहार के कर्मचारियों के लिए काला धब्बा है। इसी दिन एनपीएस लागू कर कर्मचारियों से बुढ़ापे का सहारा पेंशन छीन लिया गया।

उन्होंने एनपीएस और यूपीएस की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल करने की मांग को लेकर आंदोलन जारी रखेंगे। उन्होंने केंद्र सरकार से पीएफआरडीए कानून वापस लेने और एनपीएस के तहत जमा राशि राज्य सरकार को लौटाने की मांग की। कहा कि सांसद और विधायक शपथ लेने के बाद पेंशन का लाभ पाते हैं, जबकि 60 वर्ष तक सेवा करने वाले कर्मचारियों को पुरानी पेंशन से वंचित कर दिया गया है।

जिला मंत्री ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ओपीएस लागू नहीं किया तो 12 दिसंबर को देशभर के कर्मचारी दिल्ली के रामलीला मैदान में जुटकर बड़े आंदोलन का शंखनाद करेंगे। सभा को रंजना कुमारी, उत्कर्ष कुमार, शैलेंद्र कुमार, पवन कुमार, महेंद्र पंडित, रतन कुमार, रामसेवक चौधरी, दिलीप कुमार, पंकज कुमार, प्रभात कुमार सहित विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने संबोधित किया। प्रदर्शन में विभिन्न विभागों के बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

5 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

5 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

7 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

9 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

13 घंटे ago