Samastipur

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की चर्चाओं ने स्थानीय प्रशासन और समाज की चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, शहर के स्टेशन रोड, रामबाबू चौक समेत कुछ अन्य इलाकों में स्थित छोटे-बड़े लॉज व निजी होटलों में कथित तौर पर घंटों के हिसाब से कमरे उपलब्ध कराए जाने की बात सामने आ रही है। बताया गया है कि इसके लिए 300 से 500 रुपये प्रति घंटे तक वसूले जाते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ होटलों में दिन और रात के समय संदिग्ध लोगों की आवाजाही देखी जाती है। वहीं शहर के कुछ स्पा और मसाज सेंटरों को लेकर भी समय-समय पर अनैतिक गतिविधियों की शिकायतें सामने आने की बात कही जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे प्रतिष्ठानों की नियमित जांच और लाइसेंस व कर्मचारियों के सत्यापन की प्रक्रिया को प्रभावी बनाया जाना चाहिए, ताकि किसी भी गैरकानूनी गतिविधि पर समय रहते रोक लगाई जा सके। शहर में इस तरह की गतिविधियों को लेकर पूर्व में पुलिस कार्रवाई की बात भी सामने आती रही है। कुछ वर्ष पहले स्टेशन चौक पर पुलिस ने एक होटल में छापेमारी कर कई युवक-युवती को पकड़ा था।

इसके बाद भी समय-समय पर कुछ होटलों को लेकर शिकायतें सामने आती रही हैं। इसी तरह, रामबाबू चौक के एक होटल में कुछ समय पूर्व असम की एक युवती के साथ कथित मारपीट का मामला चर्चा में आया था। बताया गया कि पैसे के विवाद को लेकर मारपीट हुई थी। हालांकि, इस मामले में पुलिस कार्रवाई से पहले ही मामला खत्म कर लिया गया। बताया गया है कि उक्त होटल में वेश्यावृत्ति का खेल सफेदपोश के संरक्षण में आराम से फल-फूल रहा है।

इधर सामाजिक कार्यकर्ता ललन यादव का कहना है कि यदि किसी होटल या लॉज में देह व्यापार अथवा मानव तस्करी जैसी गैरकानूनी गतिविधियां संचालित हो रही हैं तो यह गंभीर मामला है। इससे महिलाओं और युवतियों के शोषण के साथ-साथ मानव तस्करी तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों की आशंका बढ़ सकती है। लोगों ने प्रशासन से होटलों और लॉज की नियमित जांच, पहचान-पत्रों के सत्यापन तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई की मांग की है। नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार के अनुसार, पुलिस ऐसे मामलों पर निगरानी रख रही है।

संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिलने पर संबंधित होटल या प्रतिष्ठान का सत्यापन किया जाता है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान यदि किसी होटल या प्रतिष्ठान में गैरकानूनी गतिविधि सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि किसी होटल, लॉज या अन्य प्रतिष्ठान में संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

12 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

12 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

14 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

16 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

20 घंटे ago