Samastipur

मोहनपुर में देर रात मैरेज हॉल संचालक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से एक के बाद एक हत्या, लूट, गोलीबारी की वारदात सामने आ रही है और इन घटनाओं पर अंकुश लगा पाने में पुलिस विफल साबित हो रही है। हालांकि कुछ मामलों का पुलिस के द्वारा उद्भेदन भी किया गया है लेकिन अधिकतर बड़े मामलों में पुलिस के हाथ अब तक खाली है।

ताजा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर का है जहां देर रात बेखौफ अपराधियों द्वारा एक मैरेज हॉल (रिमझिम रेसाॅट) के संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान मनोहर सिन्हा के रूप में की गई है, जो मोहनपुर का ही रहने वाला बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार मोहनपुर पावर हाउस के पास देर रात सड़क के किनारे लोगों ने मनोहर को गिरा देखा, जिसके बाद इसकी सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा मैरिज हॉल में काम कर रहा है अन्य कर्मियों को दी गई। इसके बाद वहां पहुंचे कर्मियों ने उसे उठाकर सदर अस्पताल लाया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के शरीर पर गोली के दो निशान देखे गये हैं।

जानकारी के अनुसार जहां पर शव बरामद हुआ है वहीं पर मृतक मैरेज हॉल के संचालक मनोहर सिन्हा की कार भी खड़ी पाई गई है। साथ ही वहां से एक जिंदा कारतूस भी पुलिस के द्वारा बरामद किया गया है। सूचना मिलने के बाद मुफस्सिल थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा ने पहुंच मामले की जांच की, वहीं शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही अपराधी गिरफ्त में होंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

6 घंटे ago

शिवाजीनगर के बरियाही घाट पुल के पास करेह नदी में तैरता दिखा अज्ञात युवक का शव, तेज बहाव में आंखों से ओझल; तलाश जारी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…

6 घंटे ago

सिंघिया में एक ही रात चार दुकानों में चोरी, गेट तोड़कर लाखों की संपत्ति समेट ले गए बदमाश

समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…

6 घंटे ago

समस्तीपुर के युवक की संदिग्ध मौ’त, पहले पति पर हत्या का आरोप; दोस्त की पत्नी के साथ लिव-इन में रह रहा था मृतक

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…

6 घंटे ago

समस्तीपुर पहुंचे NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…

9 घंटे ago