Bihar

बिहार के बेगूसराय में बड़ा हादसा, मटकोर करने जा रहे 6 से ज्‍यादा लोगों को तेज रफ्तार बस ने कुचला

बिहार की सड़कों पर लगातार बड़े सड़क हादसे हो रहे हैं। वैशाली में हादसे के बाद बेगूसराय में भी एक भीषण सड़क हुआ है। हादसा उस वक्त हुआ जब तेज रफ्तार बस अनियंत्रित हो गई। बस में सवार लोग शादी समारोह के मटकोर में लोग शामिल होने जा रहे थे। तेज रफ्तार बस ने भीड़ में कई लोगों को कुचल दिया। इस घटना में 6 लोग घायल हो गए हैं। घटना से नाराज आक्रोशित लोगों ने बस में जमकर तोड़फोड़ की। इस दुर्घटना में आधा दर्जन लोग जख्मी हुए हैं।

60 की संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे मटकोर में जा रहे थे

जिसे लोगों ने आनन-फानन में जख्मी को इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के बलिदानी दुर्गा स्थान के पास एनएच 31 पर की है। बताया जा रहा है कि अशोक नगर पोखरिया निवासी जगदीश पासवान के बेटी के गुरुवार की रात शादी होने वाली थी। इसी को लेकर रिश्तेदार परिजन और मोहल्ले के करीब 60 की संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे मटकोर करने के लिए बलिदानी दुर्गा स्थान के समीप एनएच पर से गुजर रहे थे।

डीजे पर संगीत बजाकर डीजे पर झूम रहे थे लोग

बताते चलें, जिस दौरान दुर्घना हुई उस वक्‍त बहुत तेज डीजे बजाया जा रहा था। लोग डीजे और तेज संगीत की धुन पर थिरक रहे थे। तभी खातोपुर के तरफ से आ रही तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर भीड़ को कुचल दिया। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बस और उसके खलासी को पकड़ लिया और बस में जमकर तोड़फोड़ की आप तस्वीरो में देख सकते हैं कि बस के अगले हिस्से का सारा शीशा टूट गया है।

बस और खलासी हिरासत में

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने खलासी को हिरासत में ले लिया और बस को जप्त कर लिया है। बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना में अशोक नगर पोखरिया निवासी महिपाल पासवान के 17 साल के बेटे बीएससी के छात्र कमल नयन का दाहिना पैर टूट गया और सर में फ़्रेकचर है। वहीं महेंद्र पासवान की पत्नी श्यामल देवी का पैर टूट गया, रघुवीर पासवान की दस वर्षीय पुत्री मीठी कुमारी को सर फुट गया है। वही घायल होने वाले में लड़की महिला युवक समेत करीब आधा दर्जन अन्य लोग शामिल है। इस घटना के बाद से शादी समारोह के आयोजन के जगह पर लोगों की खुशियां मायुसी में तब्दील हो गई । हालांकि गनीमत रही कि इस घटना में सभी की जान बच गई है। फिलहाल नगर थाना की पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

2 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…

4 घंटे ago

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

15 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

15 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

15 घंटे ago