Samastipur

समस्तीपुर: कार व बाइक के बीच हुई टक्कर में मां-बेटा जख्मी, घटना के बाद से माँ कोमा की स्थिति में… 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर-खानपुर मुख्य पथ पर सतमलपुर गांव के पास रविवार की सुबह कार व बाइक के बीच हुई टक्कर में मां- बेटा जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से जख्मी मां- बेटे को लोगों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जख्मी जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के सुखपुर गांव के अब्दुल हसन की पत्नी नूरजहां और उनका बेटा नसीम बताया गया है।

जख्मी नूरजहां की स्थिति गंभीर बताई गई है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने डीएमसीएच रेफर कर दिया है। घटना के संबंध में बताया गया है कि नसीम अपनी मां को लेकर बाइक से सुबह समस्तीपुर आ रहा था। इसी दौरान सतमलपुर गांव के पास उनकी बाइक को पीछे से कार ने ठोकर मार दी। जिससे वह असंतुलित होकर सड़क पर गिर पड़ा। जिसमें उनकी मां को सिर में गंभीर चोटें आई हैं।

घटना के बाद से वह कोमा की स्थिति में है। जिसको देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें रेफर किया है। इस घटना में नसीम को भी सिर में चोट आई है। हालांकि उसकी स्थिति उतनी गंभीर नहीं है। उधर घटना के बाद कार चालक कार लेकर समस्तीपुर की ओर फरार हो गया। उधर घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का बयान दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। ‌

Avinash Roy

Recent Posts

अमित शाह के UCC ऐलान पर बिहार NDA में खींचतान; LJP-RV का सपोर्ट, JDU विरोध में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…

1 मिनट ago

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

6 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

7 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

8 घंटे ago

प्रकाश के घर शराब स्टाॅक की सूचना पर पहुंची समस्तीपुर उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी; हथियार छीनने का भी प्रयास

समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा पंचायत के वार्ड 4 में…

16 घंटे ago