समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा पंचायत के वार्ड 4 में प्रकाश कुमार राय के घर पर रविवार को शराब के स्टॉक की सूचना मिलने पर छापेमारी करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर गृहस्वामी समेत अन्य भीड़ ने हमला कर दिया। घटना में उत्पाद विभाग के आधा दर्जन महिला और पुरुष पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। जख्मी होमगार्ड जवानों में कृष्णा कुमारी, संतोष कुमार सिंह, विश्वनाथ कुमार सिंह समेत अन्य शामिल है। हमलावरों ने पुलिसकर्मियों के हथियार छीनने का भी प्रयास किया। उत्पाद विभाग के दो बोलेरो और दो स्कॉर्पियो वाहन में तोड़फोड़ की गई।
जानकारी के अनुसार, उत्पाद विभाग की टीम को एक वीडियो मिला था, जिसमें बनवीरा पंचायत स्थित एक घर में शराब का स्टॉक रखे होने की बात सामने आई थी। वीडियो के सत्यापन के बाद टीम संबंधित घर में छापेमारी करने पहुंची। टीम के पहुंचते ही घर के लोगों की ओर से विरोध शुरू हो गया। इसके बाद कुछ अन्य लोग भी मौके पर जुट गए और पुलिस टीम के साथ मारपीट शुरू कर दी।
घटना के दौरान हमलावरों ने पुलिसकर्मियों के हथियार छीनने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने स्थिति बिगड़ने पर वहां से हटकर खुद को सुरक्षित किया। हमलावरों ने उत्पाद विभाग के दोनों वाहनों में तोड़फोड़ कर उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया। बाद में अतिरिक्त पुलिस बल के पहुंचने पर स्थिति को नियंत्रित किया गया। छापेमारी के दौरान मध्य विद्यालय हरपुर भिंडी में कार्यरत शिक्षक अमरनाथ राय की पुलिस टीम से बहस होने की बात भी सामने आई है। वह उस घर के लोगों के रिश्तेदार बताए गए हैं। परिजनों का दावा है कि बहस के दौरान अमरनाथ राय की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और पुलिस टीम पर हमला कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर हलई थाना पुलिस के साथ आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पटोरी एसडीपीओ बीके मेधावी के नेतृत्व में पुलिस बल ने संबंधित घर की तलाशी ली। हालांकि, घर से तत्काल शराब बरामद नहीं हुई। घटना के बाद गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
शराब की गुप्त सूचना पर उत्पाद विभाग की टीम बनवीरा में प्रकाश कुमार राय के घर पर छापेमारी करने गई थी। इसी दौरान गृहस्वामियों और अन्य लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ की। कई पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
मनोज कुमार सिंह, उत्पाद अधीक्षक, समस्तीपुर
वीडियो :
त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मधुबनी से समस्तीपुर होते…
समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा की ओर से 17…
समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम स्थित प्रभावती रामदुलारी इंटर विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण को लेकर विद्यालय के…
समस्तीपुर : शहर के प्रमुख बाजार से नालों व सड़क पर से हटाए जाएंगे अतिक्रमण…
समस्तीपुर : नगर निगम, समस्तीपुर में नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शनिवार को शहरी सफाई…
समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…