समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक ठहराव शुरू हो गया. रेलवे द्वारा गाड़ी संख्या 26302 दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस को पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव दिये जाने से स्थानीय यात्रियों और आसपास के इलाकों के लोगों में खुशी का माहौल है.
हरी झंडी दिखाकर किया गया शुभारंभ
पाटलिपुत्र जंक्शन पर दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव, सांसद रविशंकर प्रसाद और विधायक संजीव चौरसिया ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया. इस अवसर पर स्थानीय जनता, मंडल के अधिकारी, कर्मचारी, अन्य गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में यात्री उपस्थित रहे.
दो मिनट का होगा ठहराव
गाड़ी संख्या 26302 दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस 17.21 बजे पाटलिपुत्र स्टेशन पहुंचेगी और 17.23 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी. इसी प्रकार गाड़ी संख्या 26301 जोगबनी-दानापुर वंदे भारत एक्सप्रेस का भी रविवार से पाटलिपुत्र स्टेशन पर ठहराव दिया गया है. यह ट्रेन 11.11 बजे पाटलिपुत्र स्टेशन पहुंचेगी और 11.13 बजे आगे के लिए रवाना होगी.
पटना पश्चिम के यात्रियों को मिलेगी सुविधा
पाटलिपुत्र स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव से यात्रियों और स्थानीय लोगों में हर्ष का माहौल है. इस ठहराव से पटना पश्चिम क्षेत्र के यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी. आसपास के इलाकों के लोगों को भी इस ट्रेन से यात्रा करने में सहूलियत होगी.
अधिकारी और यात्री रहे मौजूद
इस अवसर पर वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक अभिनव सिद्धार्थ सहित मंडल के अन्य अधिकारी, कर्मचारी, गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में यात्री उपस्थित रहे.
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…
समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…
समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा पंचायत के वार्ड 4 में…
त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मधुबनी से समस्तीपुर होते…
समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा की ओर से 17…
समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम स्थित प्रभावती रामदुलारी इंटर विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण को लेकर विद्यालय के…