Bihar

अमित शाह के UCC ऐलान पर बिहार NDA में खींचतान; LJP-RV का सपोर्ट, JDU विरोध में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच गया है। उन्होंने कहा है कि 2029 तक सभी 21 बीजेपी-एनडीए की सरकार वाले राज्यों में यूनिफॉर्म सिविल कोड कानून को लागू किया जाएगा। सत्ताधारी एनडीए के घटक दलों के बीच इस पर मतभेद सामने आ रहे हैं। चिराग पासवान की पार्टी लोजपा आरवी जहां इसे स्वागत योग्य कदम बताते हुए विपक्षी दलों द्वारा शासित राज्यों में लागू कराना चाहिए तो जदयू ने बिहार में बिहार में यूसीसी लागू होने का विरोध किया है। इस बीच महागठबंधन के घटक राजद और कांग्रेस पार्टी एनडीए को टारगेट कर रहे हैं।

बीजेपी बहुत पहले से यूनिफॉर्म सिविल कोड की वकालत कर रही है। पार्टी के चाणक्य और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बीजेपी शासित राज्यों में इसे अगले दो-तीन सालों में लागू करने अपनी मंशा जाहिर कर दिया। उनके इस ऐलान का बिहार भाजपा और लोजपा आरवी ने समर्थन किया है। चिराग पासवान की पार्टी के प्रवक्ता विनीत सिंह ने कहा है कि संविधान भी देश में एक समान कानून की बात कहता है। ऐसे में गृह मंत्री जी की यह घोषणा स्वागत योग्य कदम है। इस कानून को ना सिर्फ एनडीए की सरकार वाले राज्यों में ही लागू कराया जाए बल्कि, उन राज्यों में लागू होना चाहिए जहां विपक्षी दलों की सरकार है। इससे देश में एकरूपता और समानता की भावना बढ़ेगी।

इससे पहले जदयू के दिग्गज विधायक और पूर्व मंत्री श्याम रजक ने बिहार में यूसीसी लागू होने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि जब इस बिल को संसद में लाया गया था तब हमारी पार्टी ने समर्थन किया। लेकिन, हमारे नेता ने तब ही स्पष्ट कर दिया था कि बिहार में इसे लागू नहीं किया जाएगा। उस समय नीतीश कुमार मुख्यमंत्री थे। आज बीजेपी से सम्राट चौधरी भले ही सीएम हों पर सरकार को एनडीए की ही है। बिहार में यूसीसी किसी कीमत पर लागू नहीं होगा।

इधर राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने बयान दिया है कि बीजेपी के ऐलान का जदयू ने ही विरोध किया है। यूसीसी से बीजेपी के एजेंडे की राजनीति को आगे बढ़ाने जैसा है। इससे सभी धर्मों के लोग प्रभावित होंगे। इससे संविधान और संवैधानिक अधिकारों को कमजोर होगा। कांग्रेस प्रवक्ता असीतनाथ तिवारी ने कहा है कि देश के कई राज्य भीषण बाढ़ की चपेट में हैं। उन राज्यों की परेशान जनता को मदद की जरूरत है। ऐसे में यूसीसी का राग अलापना हसुआ के बियाह में खुरपी का गीत गाने जैसा है। देश के नेता पहले जनता की सुख सुविधाओं का ख्याल रखें और यूसीसी का ढोल पीटना बंद करें।

Avinash Roy

Recent Posts

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

7 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

8 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

9 घंटे ago

प्रकाश के घर शराब स्टाॅक की सूचना पर पहुंची समस्तीपुर उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी; हथियार छीनने का भी प्रयास

समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा पंचायत के वार्ड 4 में…

16 घंटे ago

समस्तीपुर होकर चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें, AC के 4 और स्लीपर के 10 कोच, जानें रूट और टाइमिंग

त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मधुबनी से समस्तीपुर होते…

18 घंटे ago