Samastipur

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के चकपहाड़ रोड में दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश हथियार के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए जा रहे थे। ताजपुर थाना पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में प्रभारी सदर एसडीपीओ-1 सह साइबर डीएसपी दुर्गेश दीपक ने इसका खुलासा करते हुए जानकारी दी।

गिरफ्तार किये गए बदमाश बंगरा थाना क्षेत्र के चक फाजिल गांव के अजित कुमार एवं प्रकाश कुमार, मुंदीपुर गांव के सोनू कुमार पासवान एवं कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बाघी गांव के भोला कुमार एवं नीतीश कुमार बताए गए हैं। सदर एसडीपीओ-1 ने बताया कि एसटीएफ बिहार पटना एवं डीआईयू समस्तीपुर से सूचना मिली कि संजीत कुमार अपने साथियों के साथ हथियार एवं गोली लेकर चकपहाड़ रोड के रास्ते माधोपुर दिघरुआ मस्जिद के पास आ रहा है।

उन लोगों को भोला कुमार वहां से रिसीव कर किसी बड़ी अपराधिक घटना को अंजाम देनेवाला है। सूचना पाकर ताजपुर थानाध्यक्ष मनीष कुमार सशस्त्र बल के साथ मस्जिद के पास पहुंच कर वाहन चेकिंग करने लगे। इसी दौरान सामने से तीन काले रंग की बाइक पर आ रहे आधे दर्जन के करीब बदमाश पुलिस पर नजर पड़ते ही बाइक मोड़कर भागने लगे। जिसमें से दो बाइक पर सवार पांच बदमाश को पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया। वहीं एक अन्य बाइक पर सवार दो बदमाश भागने में सफल हो गए।

तलाशी के दौरान पकड़े गए बदमाशों के पास से एक लोडेड पिस्टल, एक गोली एवं चार मोबाइल जब्त किया गया। पूछताछ में पता चला कि कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बाघी गांव में जन्माष्टमी विसर्जन के दौरान अबीर लगाने को लेकर गांव के अरविन्द राय उर्फ गुर्जर एवं चंदन राय नामक युवक के बीच विवाद हो गया था। जिसकी पंचायत होनेवाली थी। वारदात को अंजाम देने से पहले ही सभी बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गए और एक बड़ी घटना होते होते टल गई। बताया कि भागने वाले बदमाशों का भी पता चल गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस छापेमारी में जुटी हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

5 मिनट ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

1 घंटा ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

2 घंटे ago

प्रकाश के घर शराब स्टाॅक की सूचना पर पहुंची समस्तीपुर उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी; हथियार छीनने का भी प्रयास

समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा पंचायत के वार्ड 4 में…

10 घंटे ago

समस्तीपुर होकर चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें, AC के 4 और स्लीपर के 10 कोच, जानें रूट और टाइमिंग

त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मधुबनी से समस्तीपुर होते…

11 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे कार्यक्रम

समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा की ओर से 17…

11 घंटे ago