समस्तीपुर :- समस्तीपुर-खानपुर मुख्य पथ पर सतमलपुर गांव के पास रविवार की सुबह कार व बाइक के बीच हुई टक्कर में मां- बेटा जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से जख्मी मां- बेटे को लोगों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जख्मी जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के सुखपुर गांव के अब्दुल हसन की पत्नी नूरजहां और उनका बेटा नसीम बताया गया है।
जख्मी नूरजहां की स्थिति गंभीर बताई गई है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने डीएमसीएच रेफर कर दिया है। घटना के संबंध में बताया गया है कि नसीम अपनी मां को लेकर बाइक से सुबह समस्तीपुर आ रहा था। इसी दौरान सतमलपुर गांव के पास उनकी बाइक को पीछे से कार ने ठोकर मार दी। जिससे वह असंतुलित होकर सड़क पर गिर पड़ा। जिसमें उनकी मां को सिर में गंभीर चोटें आई हैं।
घटना के बाद से वह कोमा की स्थिति में है। जिसको देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें रेफर किया है। इस घटना में नसीम को भी सिर में चोट आई है। हालांकि उसकी स्थिति उतनी गंभीर नहीं है। उधर घटना के बाद कार चालक कार लेकर समस्तीपुर की ओर फरार हो गया। उधर घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का बयान दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।
समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…
समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…
समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…
समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा पंचायत के वार्ड 4 में…
त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मधुबनी से समस्तीपुर होते…