Samastipur

शहर के काशीपुर स्थित ‘एडुकेटर्स’ ने IIT और मेडिकल में सफल बच्चों को किया सम्मानित

समस्तीपुर :- शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एडुकेटर्स ने वर्ष 2022 में आईआईटी और मेडिकल में सफल छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। उक्त आशय की जानकारी देते हुए निदेशक शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि इंजीनियरिंग बैच से अभिनय ने आईआईटी-एडवांस में एआईआर 3500, कोटि रैंक 626, अभिनव ने एआईआर 11877, कोटि रैंक 1583, राहुल ने एआईआर 13092 तथा दीपतेश ने एआईआर 25087, कोटि रैंक 6877 प्राप्त किया।

वहीं मेडिकल बैच से सुधांशु ने एआईआर 5370, राजेश ने एआईआर 13539,अनिकेत ने एआईआर21511 तथा रुचि ने एआईआर 22060 प्राप्त कर अपने माता-पिता औऱ शिक्षकों को गौरवान्वित किया है।

इस अवसर पर बच्चों ने अपने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और एडुकेटर्स के पूरे टीम को दिया। सफल छात्र-छात्राओं ने तैयारी के दिनों का अनुभव अपने जूनियर्स के साथ साझा किया। इस अवसर पर पूरे दिन एडुकेटर्स में जश्न का माहौल रहा।

उक्त अवसर पर संस्थान के शिक्षक शैलेंद्र कुमार, कुमार मन्नू, गौतम कुमार, प्रवीण झा, शम्भूनाथ सिंह, प्रकाश वर्मा, आदित्य कुमार झा, वैभव मिश्रा, डॉ प्रदीप प्रांजल, नीलेश सिंह, कुश कुमार, सुनील कुमार तथा शंकर मिश्रा उपस्थित रहे। सबों ने सफल बच्चों को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित किया।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

3 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

5 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

6 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

8 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

8 घंटे ago