Bihar

तेजप्रताप यादव की रेड से मचा हड़कंप, सघन अभियान चलाकर 2000 से ज्यादा पक्षियों को कराया मुक्त

वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तेज प्रताप यादव गुरुवार को खुद पटना की सड़कों पर उतरे. इस दौरान अपने किए गए वादे के मुताबिक उन्होंने अवैध तरीके से विभिन्न पेट शॉप्स में बिक्री के लिए कैद किए गए पक्षियों और कछुओं को आजाद करवाया. इस दौरान वन विभाग की टीम भी पूरी तरीके से सक्रिय रही.

पटना की सड़कों पर उतरे तेज प्रताप:

छापेमारी के दौरान तेज प्रताप ने पटना शहर के कुर्जी, फुलवारी, अनिशाबाद, चितकोहरा समेत कई अन्य इलाकों में सघन अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने 2000 से भी ज्यादा अलग-अलग प्रजातियों के पक्षियों को मुक्त करवाया. तेज प्रताप यादव के इस एक्शन से पेट शॉप्स के मालिकों के बीच हड़कंप मच गया.

पहले ही तेज प्रताप ने दी थी चेतावनी: 

बुधवार को ही तेज प्रताप ने अपने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की थी और विभिन्न प्रकार के पशु और पक्षियों को मुक्त कराने को लेकर कई दिशा-निर्देश भी जारी किया था. साथ ही उन्होंने आम लोगों से भी यह अपील किया था कि पशु, पक्षियों को भी आजाद रहने का अधिकार है, कृपया करके कोई उन्हें पिंजरे में कैद न करें.

पक्षियों के खरीद-ब्रिकी करने वालों पर कार्रवाई:

अब बोलेगी चिड़िया डाली डाली, चारों तरफ फैलेगी हरियाली’ की तर्ज पर बिहार के पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तेज प्रताप पूरे बिहार में अवैध तरीके से पक्षियों को कैद सहित खरीद बिक्री करने वालो पर सख्त कारवाई कर रहे हैं. इस मुद्दे पर तेज प्रताप ने जनता से भी अपील की है कि किसी भी पशु पक्षी को कैद न करें. जो लोग भी ऐसा करते हैं, उनपर कारवाई की जाएगी. बहरहाल विभाग पटना सहित बिहार के तमाम जिलों में लगातार छापेमारी अभियान चला अवैध रूप से पक्षियों की खरीद बिक्री करने वालों पर कारवाई करते हुए कैद पक्षियों को आजाद किया जा रहा है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर से सटे धुरलख स्थित दुर्गा मंदिर का दान पेटी तोड़कर नगदी की चोरी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत धुरलख पुरानी दुर्गा पूजा समिति की दुर्गा…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में कहीं जमीन नहीं तो कहीं भवन जर्जर, स्कूलों की बदहाली पर AISA का ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान जारी

समस्तीपुर : शहर के भूमिहीन और भवनहीन प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO ने थानाध्यक्षों को विधि व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : समस्तीपुर सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में मंगलवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

6 घंटे ago

स्कार्पियो से गिरकर घायल रिकवरी कर्मी की PMCH में इलाज के दौरान मौ’त, Loan पर लिये वाहन की जब्ती के दौरान स्कार्पियो से घसीटा

समस्तीपुर : मुफ्फसिल के धुरलख चौक के समीप 17 सितंबर को स्कार्पियो जब्त करने के…

6 घंटे ago