National

समस्तीपुर: नवसृजित व पुनर्गठित नगर नियोजन इकाइयों में सम्मिल हुए पंचायतों के शिक्षकाें की काउंसिलिंग आज

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- बिहार नगर प्रारंभिक शिक्षक नियोजन व सेवा शर्त नियमावली- 2012 के तहत नवसृजित व पुनर्गठित नगर नियोजन इकाइयों में पूर्ण रूप से सम्मिल हुए पंचायतों में शिक्षक नियुक्ति की प्रक्रिया के लिए 26 अगस्त शुक्रवार का समय निर्धारित किया गया है। जहां आवेदन के साथ स्व अभिप्रमाणित प्रमाण-पत्रों का मूल प्रमाण-पत्र से मिलान व चयन सूची निर्माण किया जाएगा।

बताया गया कि जिला के नगर परिषद ताजपुर, पटोरी, दलसिंहसराय व रोसड़ा के साथ ही नए नगर पंचायतों सरायरंजन व मुसरीघरारी के प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक पद के लिए शिक्षक अभ्यर्थियों की काउंसेलिंग की जाएगी।

इसके लिए जिला मुख्यालय के तीन विद्यालयों जितवारपुर स्थित श्रीकृष्ण उच्च विद्यालय, काशीपुर स्थित आरएसबी इंटर विद्यालय व रेलवे स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय में केंद्र बनाया गया है। बताया गया कि नियुक्ति में केंद्र सरकार की ओर से पेंशन पाने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के पोता, पोती, नाती व नतीनी को दो प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिलेगा। वहीं दिव्यांगजनों को भी उनकी कोटि के हिसाब से सरकारी पैमाने के अनुसार आरक्षण का लाभ दिया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के इस जिले में डिप्टी सीएम के दौरे से पहले बड़ा खेल, जलाए गए सरकारी कागजात! भ्रष्टाचार छुपाने की आशंका

बिहार में मुंगेर जिले के जमालपुर अंचल कार्यालय में शुक्रवार को एक गंभीर मामला सामने…

1 घंटा ago

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

9 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

11 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

12 घंटे ago