BJP बोली- बिहार को पता है कौन है असली यादव, तेजस्वी भेड़ चराने वाले हैं और नित्यानंद गाय चराने वाले

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव द्वारा केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद को दी गई चेतावनी के बाद बीजेपी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रवक्ता डा. निखिल आनंद ने गुरुवार को उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव द्वारा भाजपा नेताओं को धमकी-भभकी देने पर कड़ी आपत्ति जताई। कहा कि बिहार की जनता को पता है कि असली यादव कौन है। तेजस्वी भेड़ चराने वाले हैं और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय गाय चराने वाले गौपालक। नित्यानंद भगवान श्रीकृष्ण के वंशज यानी असली यादव हैं।

निखिल आनंद ने कहा कि तेजस्वी हताश, निराश, परेशान हैं और बहदवासी में अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं। तेजस्वी किसको धमकी दे रहे हैं और किसको ठंडा करने की बात कर रहे हैं। तेजस्वी को यादव समाज की बात करने से पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। तेजस्वी को यादव समाज की बात करने का हक नहीं, क्योंकि वह भेड़ चराने वाले समाज के हैं, जबकि नित्यानंद राय गोपालक, गोवंशी और भगवान श्रीकृष्ण के असली वंशज हैं। बिहार की जनता को पता है कि असली यादव कौन है।

तेजस्वी पर आरोप लगाते हुए निखिल आनंद ने कहा कि वे कसाईखाना खुलवाने वाले, गोवंश की हत्या और गोवंश के मांस के समर्थक हैं। असली यादव के पुत्र नित्यानंद राय गाय, गीता, धर्म की रक्षा का संकल्प ले चुके हैं। आने वाले समय में बिहार की जनता जरूर तय करेगी कि यादव समाज का नेता और असली बेटा कौन है। भ्रष्टाचार करके और गरीबों का खून चूसकर नहीं, बल्कि भगवान कृष्ण के रास्ते पर चलकर ही कोई यादव समाज का भला कर सकता है। नित्यानंद राय को नसीहत की जरूरत नहीं है। तेजस्वी धमकी-भभकी किसी दूसरे को दें, क्योंकि असली यादव का बेटा किसी फर्जी यादव से नहीं डरता है।

‘सब ठंडा कर दिया जाएगा’

गौरतलब है कि राजद नेताओं पर सीबीआइ के छापे के अगले दिन उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बिहार में केंद्र सरकार के मंत्रियों को चेताया। तेजस्वी के निशाने पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय थे। उनका नाम लिए बगैर तेजस्वी ने कहा कि केंद्र सरकार के मंत्री बिहार में जो खेला करना चाहते हैं, वे संभल जाएं। बिहार है यह। दिल्ली से कोई बचाने नहीं आएगा। यहां सब ठंडा कर दिया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

9 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

11 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

16 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

17 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

17 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

17 घंटे ago