यूजीसी नेट पेपर लीक मामले से जुड़ा एक और सनसनीखेज खुलासा हुआ है. बिहार में भी अलग-अलग विषयों के पेपर 5 से 10 हजार में बिके हैं. स्टूडेंट्स के ग्रुप ने बताया कि अलग-अलग विषयों के पेपर 17 जून को ही टेलीग्राम चैनल के अलग-अलग ग्रुप पर आ गये थे. प्रश्न ऑनलाइन बेचे भी जा रहे थे.
छात्रों का दावा- ऑनलाइन बेचे जा रहे थे पेपर
छात्रों ने बताया कि पेपर की खरीद-बिक्री ऑनलाइन माध्यम से होती रही. अलग-अलग विषयों के लिए अलग-अलग रेट तय था, लेकिन किसी को विश्वास नहीं हुआ था कि ये ऑरिजनल प्रश्न-पत्र होंगे. क्योंकि इस तरह के ग्रुप हमेशा कोई-न-कोई एग्जाम के दौरान प्रश्न बेचते हैं. अधिकारियों के अनुसार प्रश्न पत्र करीब दो दिन पहले डार्क वेब और टेलीग्राम पर बेचे जा रहे थे. टेलीग्राम पर कई ग्रुप ऐसे मिले, जहां यूजीसी नेट 2024 से जुड़े विषयों पर बातचीत हो रही थी और पेपर बेचा जा रहा था.
टेलीग्राम ग्रुप का पता चला..
एनटीए के अधिकारी ने बताया कि टेलीग्राम ग्रुप का पता लगा गया है जहां से पेपर बेचा जा रहा था. गौरतलब है कि यूजीसी नेट जून 2024 की परीक्षा 18 जून को आयोजित की गयी थी. पिछले छह साल तक ऑनलाइन एग्जाम होने के बाद इस साल एनटीए ने ऑफलाइन मोड में नेट कराने का फैसला लिया था. 18 जून को दो शिफ्ट में देशभर में यूजीसी नेट परीक्षा हुई, फिर अगले ही दिन 19 जून की रात 10 बजे के बाद शिक्षा मंत्रालय यूजीसी नेट जून 2024 रद्द कर दिया.
फिर से आयोजित की जाएगी नेट परीक्षा
बता दें कि नेट की परीक्षा के लिए लंबे समय से पसीना बहाने वाले अभ्यर्थियों को इस कांड से निराशा मिली है. उन्हें काफी उम्मीद थी कि बेहतर परीक्षा होने के कारण वो जरूर सफल होंगे. लेकिन अब नए सिरे से उन्हें परीक्षा की तैयारी में जुटना होगा. गौरतलब है कि नीट यूजी परीक्षा पर भी पेपर लीक रूपी संकट के बादल मंडरा रहे हैं. पेपर लीक मामले की जांच अभी जारी है. मामला सुप्रीम कोर्ट में भी पहुंच चुका है. बिहार में सॉल्वर गैंग और कई परीक्षार्थियों की गिरफ्तारी भी की जा चुकी है.
बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…
समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…
बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…