Bihar

बिहार में ध्वस्त हुआ एक और पुल, दर्जनों गांवों का संपर्क टूटा; सीवान की गंडक नहर में पानी आते ही हुआ हादसा

बिहार में पुल गिरने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. बिहार के अररिया जिले में 4 दिन पहले ही करोड़ों की लागत से बन रहा पुल गिर गया था. वहीं अब बिहार के सीवान जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां गंडक नहर पर बना पुल अचानक टूट गया है. मिली जानकारी के अनुसार सीवान के दरौंदा प्रखंड के रामगढ़ा पंचायत में पिलर धंसते ही पुल धड़ाम से गिर गया. पुल गिरने से अचानक आई तेज आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया है.

हादसे में फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. बता दें, यह पुल यह महाराजगंज प्रखंड के पटेढी बाजार और दरौंदा प्रखंड के रामगढ़ पंचायत को जोड़ती थी. पुल टूटने से आवागमन बाधित हो गया है. इसका असर हजारों राहगीरों पर पड़ेगा. स्थानीय लोगों ने बताया कि यह पुल आज सुबह गिर गया है. लेकिन, ईश्वर की कृपा से कोई हताहत नहीं हुआ. लोगों ने बताया कि इस पुल का निर्माण करीब 40-45 वर्ष पहले हुआ था. पुल का निर्माण स्थानीय लोगों ने चंदा करके बनवाया था. बाद में कुछ सरकारी सहयोग मिला. लोगों का कहना है कि सरकार से हमारी मांग है जल्दी पुल को ठीक करवा दें ताकि जो आवागमन बाधित हो गया है वो चालू हो सके.

बता दें, 3 दिन पहले ही बिहार में करोड़ों की लागत से बना पड़रिया घाट पुल ध्वस्त हो गया था. लोगों के अनुसार पुल के एप्रोच रोड को बनाने और शुरू करने की तैयारी की जा रही थी कि तभी यह हादसा हो गया था. यह पुल बेहद अहम था क्‍योंकि इस रास्‍ते पर बने पुराने पुल की हालत पहले ही बहुत खराब थी और वह रास्‍ते से कट चुका है. लेकिन, उद्घाटन से पहले ही पुल टूट जाने से कई ग्रामीण कार्य विभाग पर सवाल उठने लगे हैं. वहीं इस मामले में ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने तत्‍काल प्रभाव से सहायक और कनिष्‍क अभियंता को सस्‍पेंड कर दिया है.

इससे पहले मार्च में सुपौल में केंद्र सरकार की सबसे बड़ी महत्वाकांक्षी भारत माला योजना के तहत कोसी नदी पर बकौर से भेजा घाट पुल का निर्माणाधीन हिस्सा गिरने से 1 मजदूर को मौत और 10 लोग घायल हो गए थे. ये हादसा 22 मार्च की सुबह के 7 बजे तब हुआ था. इससे पहले वर्ष 2023 में 4 जून को भागलपुर के सुल्तानगंज से खगड़िया के अगुवानी गंगा घाट पर बन रहे पुल के पिलर नंबर 10, 11 और 12 व सेगमेंट अचानक गिरकर नदी में बह गए थे. यह पुल 1710 करोड़ रुपए की लागत से फोरलेन पुल बन रहा था.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

5 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

5 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

7 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

11 घंटे ago