Samastipur

छपरा में अधिवक्ता पिता-पुत्र की ह’त्या के विरोध में समस्तीपुर जिला वकील संघ ने किया प्रदर्शन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : छपरा में न्यायालय जाते समय अधिवक्ता राम अयोध्या राय व उनके अधिवक्ता पुत्र सुनील कुमार राय की हत्या के विरोध में जिला वकील संघ ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने व्यवहार न्यायालय परिसर में घटना के विरोध में एकजुटता दिखाते हुए शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन किया। नेतृत्व जिला वकील संघ के अध्यक्ष किरण सिंह और जिला वकील संघ से सचिव विमल किशोर राय संयुक्त रूप से कर रहे थे।

सचिव ने कहा कि अधिवक्ताओं की हत्या बहुत ही निंदनीय है। उन्होंने अधिवक्ताओं के साथ इस तरह की घटना की पुनरावृति नहीं हो इस पर रोक लगाने तथा मृत अधिवक्ता के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की। कहा कि अगर अधिवक्ता अपने को इस तरह असुरक्षित महसूस करेंगे तो न्यायार्थियों को उचित न्याय कैसे दिलायेंगे।

उन्होंने सरकार से अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिये ठोस व कारगर कदम उठाने की मांग की। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं पर किसी तरह का जुर्म संघ कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। घटना का संघ शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करेगा। जरूरत पड़ी तो जोरदार आंदोलन किया जायेगा। अध्यक्ष ने कहा कि इस घटना के विरोध में आज अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से अपने को पूरी तरह अलग रखा। न्यायिक कार्य में अधिवक्ताओं के भाग नहीं लेने के कारण न्यायार्थियों ने अपने-अपने केस की अगली तिथि लेकर वापस लौट गये।

अधिवक्ताओं ने भी इस घटना पर अपने आक्रोश का इजहार किया। युवा अधिवक्ताओं में बहुत अधिक आक्रोश दिख रहा था। अधिवक्ताओं ने कहा कि अधिवक्ता लोकतांत्रिक व्यवस्था के सर्वोच्च न्यायपालिका के कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इस तरह अधिवक्ताओं की निर्मम हत्या कायरतापूर्ण कार्रवाई है। अधिवक्ताओं ने एक स्वर से इसकी निंदा की। दोषियों को तुरंत कठोर से कठोर सजा देने की मांग कि ताकि अधिवक्ताओं की हत्या पर रोक लगे। संघ के द्वारा अपना मांग पत्र सरकार को भेजने की बात कही गयी है।

अधिवक्ता विश्वनाथ राय, अनिल कुमार शर्मा, ठाकुर विक्रम सिंह, कृष्ण कुमार तिवारी, विजय ठाकुर, रामकिशोर राय, अरुण कुमार चौधरी, दिलीप कुमार राय, निभा अग्रवाल, सुशीला कुमारी, अशोक कुमार सिंह, उमानंद हरहर, परमानंद चौधरी, अजय कुमार यादव, प्रमोद कुमार झा, अजय कुमार, शत्रुघ्न पासवान, संजय कुमार बबलू, सुमित कुमार, राजेश राम, ओम प्रकाश चौधरी, शशिभूषण सिंह, गोपाल कुमार, बलराम राय, कुमकुम ठाकुर, निशा सिन्हा, बलिराम भगत, गणेश मिश्रा, अमर कुमार पाठक, विपिन कुमार, अरुण कुमार यादव ने भाग लिया।

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

8 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

9 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

9 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

14 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

21 घंटे ago