Bihar

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में MBBS डॉक्टर गिरफ्तार, 30 अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ाने का आरोप

बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने मार्च 2024 में आयोजित बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरई-3) के प्रश्नपत्र लीक मामले की जांच के सिलसिले में एक चिकित्सक को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

जहानाबाद का डॉक्टर पेपर लीक केस में गिरफ्तार

आरोपी की पहचान जहानाबाद जिले के रहने वाले डॉ मनीष कुमार के रूप में हुई है। ईओयू ने उन्हें रविवार को पूछताछ के दौरान गिरफ्तार किया। टीआरई-3 मामले की जांच में अब तक ईओयू 296 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

संजीव मुखिया के बेटे से जुड़ा लिंक

ईओयू द्वारा जारी बयान के अनुसार, ‘जांच में पता चला है कि डॉ. मनीष कुमार का संबंध डॉ. शिव से था, जो संजीव कुमार सिंह उर्फ संजीव मुखिया का पुत्र है। संजीव मुखिया नीट (यूजी)-2024 प्रश्नपत्र लीक मामले का कथित मास्टरमाइंड है, जिसकी जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) कर रहा है। वह कई अन्य मामलों में भी वांछित है। डॉ. मनीष कुमार टीआरई-3 परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक करने तथा पैसा लेकर अभ्यर्थियों का चयन सुनिश्चित कराने की साजिश में शामिल था।’

जांच में पता चला है कि डॉ. मनीष कुमार का संबंध डॉ. शिव से था, जो संजीव कुमार सिंह उर्फ संजीव मुखिया का पुत्र है। संजीव मुखिया नीट (यूजी)-2024 प्रश्नपत्र लीक मामले का कथित मास्टरमाइंड है, जिसकी जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) कर रहा है।

मनीष से एक उम्मीदवार के बदले 50 हजार की हुई थी डीलिंग

बयान के अनुसार, डॉ. मनीष कुमार को प्रत्येक अभ्यर्थी के बदले 50,000 रुपये देने का वादा किया गया था। आरोप है कि उन्होंने परीक्षा से दो-तीन दिन पहले, 15 मार्च 2024 को निर्धारित परीक्षा से पूर्व, करीब 30 अभ्यर्थियों को पटना से हजारीबाग के एक होटल में पहुंचाया, जहां उन्हें परीक्षा से पहले लीक प्रश्नपत्र उपलब्ध कराया गया।

मनीष ने 2021 में नालंदा से किया था MBBS

ईओयू ने बताया कि डॉ. मनीष कुमार ने वर्ष 2021 में पटना स्थित नालंदा चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (एनएमसीएच) से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की थी। उन्होंने कैमूर जिले में सरकारी चिकित्सक के रूप में भी सेवा दी थी, लेकिन बाद में सरकारी नौकरी से इस्तीफा दे दिया। वर्तमान में वह स्नातकोत्तर चिकित्सा पाठ्यक्रम में प्रवेश की तैयारी कर रहे हैं। बीपीएससी ने 15 मार्च 2024 को प्राथमिक शिक्षक और मध्य विद्यालय शिक्षक पदों के लिए टीआरई-3 परीक्षा ऑफलाइन माध्यम से आयोजित की थी।

Avinash Roy

Recent Posts

श्रावणी मेले से पहले विद्यापतिधाम तैयार, शिवभक्तों की सुविधा के लिए प्रशासन ने कसी कमर

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : मिथिलांचल की सार्वकालिक धरोहरों में शुमार आस्था का प्रमुख केंद्र विद्यापतिधाम उगना महादेव…

8 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल के सहायक कार्मिक पदाधिकारी अरूण कुमार मंडल हुए निलंबित, CBI ने रिश्वत लेते किया था गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय में सीबीआई की कार्रवाई के बाद सहायक कार्मिक पदाधिकारी…

9 घंटे ago

चैता दक्षिणी गांव के फरार चल रहे दो आरोपियों पर पुलिस सख्त, 30 दिनों में सरेंडर नहीं किया तो होगी कुर्की

समस्तीपुर/अंगारघाट : अंगारघाट थाने की पुलिस ने जानलेवा हमला मामले में फरार चल रहे दो…

9 घंटे ago

सावन में कांवरियों के लिए रेलवे की खास तैयारी, इन ट्रेनों में लगेगा अतिरिक्त जनरल कोच…

समस्तीपुर : सावन शुरू होने में अब दो दिन शेष हैं और कावड़ियों का सुल्तानगंज…

11 घंटे ago

धर्मेंद्र प्रधान को बिहारी सांसद ने मैथिल पाग पहनाया, संसद परिसर में जिंदाबाद के नारों से स्वागत

केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से दो दिन पहले इस्तीफा दे चुके संबलपुर के सांसद…

12 घंटे ago

NEET प्रदर्शनकारियों पर बड़ा फैसला, दर्ज FIR वापस लेगी बिहार सरकार; भविष्य में भी नहीं होगी कोई कार्रवाई

बिहार सरकार ने NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को बड़ी राहत…

13 घंटे ago