Samastipur

श्रावणी मेले से पहले विद्यापतिधाम तैयार, शिवभक्तों की सुविधा के लिए प्रशासन ने कसी कमर

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : मिथिलांचल की सार्वकालिक धरोहरों में शुमार आस्था का प्रमुख केंद्र विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर में श्रावणी मेले की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। श्रावण मास में बाबा भोलेनाथ व माता उगना महादेव की पूजा – आराधना व दर्शन के लिए उमड़ने वाली हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने की कवायद भी तेज कर दी है। मंदिर समिति के अध्यक्ष सह एसडीओ किशन कुमार ने बताया कि विभिन्न विभागों के साथ समन्वय बनाकर श्रद्धालुओं को सुरक्षित, स्वच्छ और सुगम व्यवस्था उपलब्ध कराने की दिशा में युद्धस्तर पर काम चल रहा है।

मंदिर परिसर, मुख्य प्रवेश मार्ग और श्रद्धालुओं के आवागमन वाले रास्तों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग और कंट्रोल रूम की व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्राथमिक उपचार केंद्र, चिकित्सकीय टीम और एंबुलेंस की तैनाती की तैयारी की जा रही है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। वरीय पुलिस उपाधीक्षक विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि मेले के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने भी व्यापक रणनीति तैयार की है।

मंदिर परिसर और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती होगी। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था के लिए विशेष प्लान तैयार किया गया है। श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रमुख मार्गों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी। दोनों प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी संबंधित विभागों को समय से पहले तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। बिजली विभाग को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस बाबत मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष रत्न शंकर भारद्वाज ने बताया कि विद्यापतिधाम का श्रावणी मेला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि मिथिला की सांस्कृतिक विरासत का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। इस बार भी मंदिर समिति प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर सभी आवश्यक तैयारियों को समय पर पूरा करने में जुटी है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उधर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित मार्गों का उपयोग करें, सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करें और अफवाहों पर ध्यान न दें।अधिकारियों का कहना है कि सभी विभागों के समन्वित प्रयास से इस वर्ष का श्रावणी मेला पहले से अधिक सुव्यवस्थित, सुरक्षित और श्रद्धालु-हितैषी होगा।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के भ्रष्ट सुप्रीटेंडिंग इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की छापेमारी, एक साथ 5 टीमों ने डाली रेड

पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…

3 घंटे ago

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

20 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

20 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

20 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

1 दिन ago