समस्तीपुर : जिले के 4 लाख 48 हजार 291 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में गुरुवार को 52 करोड़ 55 लाख 40 हजार 900 रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से भेजी गई। मुख्यमंत्री द्वारा राज्य के पेंशनधारियों को 1100 रुपये प्रतिमाह की दर से पेंशन एवं बकाया राशि का हस्तांतरण किया गया। इसका सीधा प्रसारण जिला स्तर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। जिले में मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के 2,24,676, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के 83,268, बिहार निःशक्तता पेंशन योजना के 69,249, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 41,249, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के 26,654 तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना के 3,195 लाभुकों को राशि मिली।
इस अवसर पर डीएम ने पेंशनधारियों से समय पर जीवन प्रमाणीकरण (लाइफ सर्टिफिकेट) और आधार सीडिंग कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि समय पर प्रमाणीकरण और आधार सीडिंग होने से पेंशन भुगतान में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। कार्यक्रम में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आईसीडीएस, सहायक निदेशक जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण कोषांग, सहायक निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग समेत संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…
समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…
समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…