Samastipur

शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी व तोड़फोड़, प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी और तोड़फोड़ करने के आरोप में छोटू सिंह उर्फ राजीव कुमार सिंह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। गांव के वार्ड 35, मगरदही निवासी सुनील कुमार ने कर्पूरीग्राम थाने में आवेदन देकर छोटू सिंह को नामजद आरोपित बनाया है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, सुनील कुमार के शंभूपट्टी स्थित पैतृक आवासीय परिसर में आरोपित छोटू सिंह पहुंचा और वहां गोलीबारी की। इस दौरान घर में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया गया है।

उस पर पहले से भी अपराधिक मामले दर्ज है। घटना के बाद सुनील कुमार ने थाना पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी और कार्रवाई की मांग की। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस घटना के कारणों के साथ ही गोलीबारी के आरोपों की भी जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों के फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष, बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर ह’त्या, दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत भिखनौलिया गांव में बच्चों के बीच…

15 मिनट ago

बिहार के भ्रष्ट सुप्रीटेंडिंग इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की छापेमारी, एक साथ 5 टीमों ने डाली रेड

पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…

5 घंटे ago

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

21 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

22 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

22 घंटे ago