Bihar

बिहार के भ्रष्ट सुप्रीटेंडिंग इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की छापेमारी, एक साथ 5 टीमों ने डाली रेड

पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई की है। लघु जल संसाधन विभाग के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर राजेंद्र कुमार के पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई है।

जानकारी के अनुसार, SVU की पांच अलग-अलग टीमें एक साथ कार्रवाई कर रही हैं। टीम पटना स्थित लघु जल संसाधन विभाग के दफ्तर में भी पहुंची है।

बताया जा रहा है कि राजेंद्र कुमार पर 3 करोड़ रुपए से अधिक की आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया है। इनकी पोस्टिंग वर्तमान में लधु जल संसाधन विभाग के छपरा अंचल में अधीक्षण अभियंता के तौर पर है। इनके छपरा स्थित दफ्तर पर भी टीम ने दबिश दी है।

जानकारी के मुताबिक हाल ही में राजेंद्र कुमार ने मुंबई के पनवेल इलाके में करीब 75 डिसमिल जमीन खरीदी है, जिसकी कीमत करीब 1.75 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। टीम दस्तावेजों की जांच कर रही है।

तीन दिन पहले राजेंद्र कुमार की शिकायत पर दूसरी जांच एजेंसी आर्थिक अपराध इकाई ने उनको डरा-धमकाकर पैसे मांगने वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार किया था। इंजीनियर की शिकायत थी कि फोन करने वाला खुद को ईओयू का पदाधिकारी बताकर जांच की फाइल अपने पास रहने और जो चाहे वह करने की धमकी देता है। इसके बदले पैसों की डिमांड की जाती है।

इसके बदले रुपयों की मांग की जाती है। शिकायक के बाद EOU ने एक्शन लेते हुए महावीर कंस्ट्रक्शन के ठेकेदार अमित कुमार और उसके ड्राइवर बिहटा के मंजीत कुमार सिंह को गिरफ्तार किया था। बताया जाता है कि अमित और मंजित ने ही राजेन्द्र कुमार की शिकायत SVU से की थी। जिसके बाद जांच एजेंसी ने रेड की है।

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

17 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

18 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

18 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

24 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

1 दिन ago