समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत भिखनौलिया गांव में बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर शुक्रवार को दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान लाठी-डंडों से की गई मारपीट में 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान गांव निवासी स्वर्गीय लक्ष्मी मुखिया की पत्नी उर्मिला देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार की शाम दोनों पड़ोसी परिवारों के बच्चों के बीच खेल-कूद के दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी और धक्का-मुक्की हुई थी। ग्रामीणों के हस्तक्षेप से उस समय मामला शांत करा दिया गया था। हालांकि, अगले दिन यह विवाद एक बार फिर भड़क उठा और दोनों परिवारों के बड़े लोग आमने-सामने आ गए। बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह उर्मिला देवी के परिवार और पड़ोसी जीवछ मुखिया के परिवार के बीच बहस शुरू हुई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी और लाठी-डंडे चलने लगे।
इसी दौरान विवाद शांत कराने और बीच-बचाव करने पहुंची उर्मिला देवी के साथ भी मारपीट की गई। गंभीर रूप से घायल होने के बाद वह जमीन पर गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर बिथान थानाध्यक्ष राज किशोर राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। रोसड़ा के प्रभारी एसडीपीओ सह ट्रैफिक डीएसपी अभिषेक चौबे ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ग्रामीणों और परिजनों से पूछताछ की।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। थानाध्यक्ष राज किशोर राय के अनुसार, घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी और तोड़फोड़…
पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…
समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…
समस्तीपुर : जिले के 4 लाख 48 हजार 291 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में…
समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…