Samastipur

गुदरी बाजार स्थित मछली मंडी में गद्दीदार और मछली विक्रेता के बीच विवाद के बाद मारपीट, दोनों पक्षों से जख्मी

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के गुदरी बाजार स्थित मछली मंडी में सोमवार की शाम गद्दीदार और मछली विक्रेता के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। घटना में एक पक्ष का एक किशोर तथा दूसरे पक्ष के दो लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर डायल-112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। मथुरापुर निवासी गीता देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि उन्होंने अपने नाबालिग पुत्र सुमित कुमार को मछली खरीदने के लिए गुदरी बाजार भेजा था।

आरोप है कि मछली खरीदने के दौरान किसी बात को लेकर गद्दीदार विद्यानंद सागर साह, उसके भतीजे कुंदन समेत चार लोगों ने उसके पुत्र के साथ मारपीट कर दी। वहीं, दूसरे पक्ष के विद्यानंद सागर साह का कहना है कि उन्होंने बकाया रुपये की मांग की थी, जिससे विवाद बढ़ गया। उनका आरोप है कि इसी बात को लेकर उनके साथ भी मारपीट की गई। इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों से आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष, बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर ह’त्या, दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत भिखनौलिया गांव में बच्चों के बीच…

3 घंटे ago

शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी व तोड़फोड़, प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी और तोड़फोड़…

4 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट सुप्रीटेंडिंग इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की छापेमारी, एक साथ 5 टीमों ने डाली रेड

पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…

8 घंटे ago

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

1 दिन ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

1 दिन ago