Bihar

JDU को चाहिए 105 सीटें, BJP के पास 138 सीटों की जिम्मेवारी; चिराग-मांझी और कुशवाहा को क्या मिलेगा?

एनडीए में सीटों के बंटवारे पर लोजपा (रामविलास) के कारण बना गतिरोध अब समाप्त होने के रास्ते पर है। गुरुवार को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मुलाकात कर गतिरोध समाप्त करने का प्रयास किया। बातचीत समाप्त होने के बाद दोनों नेता बाहर निकले तो सामने खड़े मीडिया के लोगों से नित्यानंद ने कहा-हम दोनों के चेहरे की मुस्कुराहट को देखकर समझ जाइए। सबकुछ सकारात्मक हे। इत्मीनान से बताएंगे।

चिराग से समझौते के बारे में पूछा गया। उनका उत्तर था- सकारात्मक बातचीत हुई है। लेकिन, सीटों की संख्या से जुड़े प्रश्न को उन्होंने टाल दिया। असल में पिछले कई दिनों से चिराग से एनडीए नेताओं की बातचीत नहीं हो पा रही थी। कई समारोह में चिराग से इसके बारे में पूछा गया तो उनका हमेशा गोल-मटोल उत्तर रहा। विवाद सीटों की संख्या को लेकर है।

चिराग को एनडीए की ओर से अधिकतम 25 सीटाें का प्रस्ताव दिया गया है, यह उन्हें स्वीकार्य नहीं है। जदयू ने साफ कर दिया है कि चिराग या गठबंधन के दो अन्य दलों- हिन्दुस्तान अवामी मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा से तालमेल की बातचीत भाजपा की जिम्मेवारी है। इधर, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य उपेंद्र कुशवाहा ने अपने दावे की 24 विधानसभा सीटों की सूची गुरुवार को भााजपा नेतृत्व को सौंप दी है। 2015 में कुशवाहा की अगुवाई वाली राष्ट्रीय लोक समता पार्टी एनडीए की घटक थी, उसे 23 सीटें दी गई।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर कॉलेज में 10 सूत्री मांगों को लेकर NSUI का एकदिवसीय धरना, अनिश्चितकालीन तालाबंदी की चेतावनी

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज इकाई द्वारा सोमवार को जिला अध्यक्ष राजन कुमार वर्मा की अध्यक्षता…

2 घंटे ago

बिहार बोर्ड 12वीं साइंस में समस्तीपुर के आदित्य बने स्टेट टॉपर, डॉक्टर बनने का सपना, देखें Interview…

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय प्रखंड के मुख्तियारपुर सलखनन्नी गांव के मेधावी छात्र आदित्य…

2 घंटे ago

दुकानदार को चकमा देकर नकली आभूषण रखकर असली आभूषण चुराने वाली समस्तीपुर की दो महिलाएं गिरफ्तार

दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाने की पुलिस ने ज्वेलरी दुकान से नकली देकर असली आभूषण…

3 घंटे ago

जेल से बेल पर बाहर निकले JDU विधायक अनंत सिंह, चुनाव के दौरान हुए दुलारचंद यादव हत्याकांड में हुई थी गिरफ्तारी

मोकामा के JDU विधायक अनंत सिंह हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद बेउर जेल से…

6 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल का डायलिसिस सेंटर किडनी मरीजों के लिए बना जीवनदायिनी, राशन कार्डधारकों को मिलती है मुफ्त सेवा

समस्तीपुर : जिले के किडनी मरीजों के लिए सदर अस्पताल स्थित डायलिसिस सेंटर किसी वरदान…

15 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : वंदे भारत से स्लीपर टकराने के मामले में PWI सस्पेंड, एजेंसी कर्मियों पर कार्रवाई तेज

वंदे भारत से स्लीपर टकाराने के मामले में पीडब्ल्यूआई (परमानेंट वे इंस्पेक्टर) को डीआरएम के…

15 घंटे ago