Bihar

जेल से बेल पर बाहर निकले JDU विधायक अनंत सिंह, चुनाव के दौरान हुए दुलारचंद यादव हत्याकांड में हुई थी गिरफ्तारी

मोकामा के JDU विधायक अनंत सिंह हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद बेउर जेल से छूट गए हैं। बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान मोकामा टाल में दुलारचंद यादव की हत्या के केस में 1 नवंबर को गिरफ्तार अनंत सिंह 142 दिनों से जेल में बंद थे। पटना हाईकोर्ट से गुरुवार को अनंत सिंह को जमानत मिली थी, लेकिन औपचारिकताएं पूरी करने में तीन दिन समय लग गया।

मोकामा सीट के विधानसभा चुनाव में बाहुबली पूर्व सांसद सूरजभान सिंह की पूर्व एमपी पत्नी वीणा देवी को हराने वाले अनंत सिंह के पटना आवास पर चुनाव नतीजों के 129 दिनों के बाद जीत का जश्न शुरू हो गया है। जेल से निकलकर अनंत सिंह अपने पटना आवास पर पहुंच गए हैं, जहां परिवार के सदस्यों और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया है।

अनंत सिंह की बेल पर जेल से रिहाई के पहले ही उनके पटना आवास पर मिठाइयों के साथ-साथ हजारों लोगों के भोजन का इंतजाम शुरू हो गया था। अनंत सिंह अब मंगलवार को पटना से लगभग 120 किलोमीटर लंबा रोड शो करते हुए बड़हिया स्थित महारानी स्थान जाकर पूजा-अर्चना करेंगे। लखीसराय जिले के बड़हिया में स्थित मां बाला त्रिपुर सुंदरी का मंदिर है, जिसे शक्तिधाम का दर्जा हासिल है। इसे आस-पास के कई जिलों में बड़हिया के महारानी स्थान के नाम से जानते हैं। पटना से बड़हिया के बीच में एक बड़ा हिस्सा मोकामा विधानसभा क्षेत्र के अंदर आता है।

चुनाव प्रचार के दौरान दुलारचंद यादव की हत्या के बाद गिरफ्तार हुए थे अनंत सिंह

मोकामा में 30 अक्टूबर को चुनाव प्रचार के दौरान जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के कैंडिडेट अनंत सिंह और जन सुराज पार्टी (जेएसपी) के प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी का काफिला आमने-सामने हो गया था। इस दौरान हुई झड़प में दुलारचंद यादव की हत्या हो गई थी।

दुलारचंद यादव मर्डर केस में पुलिस ने अनंत सिंह को 1 नवंबर को गिरफ्तार किया था। तब से वह जेल में बंद थे। निचली अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी। 16 मार्च को अनंत सिंह राज्यसभा चुनाव में कोर्ट के आदेश पर मतदान के लिए विधानसभा लाए गए थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

1 घंटा ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड ने इंटर व मैट्रिक परीक्षा 2027 के लिए बढ़ाई फॉर्म भरने की तिथि, 31 अक्टूबर तक का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में…

5 घंटे ago

कंटेनर में छिपाकर रखी गई शराब लोड चारों Scorpio हो सकती है चोरी की, लगा है फर्जी नंबर प्लेट

समस्तीपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर शंकर चौक के पास उत्पाद विभाग की टीम…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में मिलावटी मसाला बनाने वाले उद्योग पर छापेमारी, दो गोदाम और एक मिल सील

समस्तीपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव में गुरुवार की दोपहर मिलावटी मसाला तैयार…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

15 घंटे ago