Samastipur

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर समस्तीपुर SP के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च

समस्तीपुर : ​आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गुरुवार की शाम शहर में सुरक्षा और नागरिकों के बीच विश्वास बहाली के उद्देश्य से फ्लैग मार्च निकाला गया। एसपी अरविंद प्रताप सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस मार्च में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल सीआरपीएफ और सशस्त्र पुलिस बल के जवानों ने भाग लिया। ​​फ्लैग मार्च में एएसपी सह सदर एसडीपीओ-1 संजय कुमार पाण्डेय और साइबर क्राइम डीएसपी दुर्गेश दीपक भी शामिल हुए।

यह मार्च नगर थाना से शुरू हुआ और शहर के प्रमुख मार्गों जैसे भोला टॉकीज और धरमपुर, पूसा रोड से होकर गुजरा। ​इसमें नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार, मुफ्फसिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह, समेत सैकड़ों सीआरपीएफ जवानों सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और जवान मौजूद थे। ​इस फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को भयमुक्त होकर मतदान करने का संदेश देना था। पुलिस ने चुनाव के दौरान गड़बड़ी फैलाने वाले असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी दी कि उनके खिलाफ सख्त और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

​लोगों से शांतिपूर्ण मतदान करने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की गई। पुलिस और प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आचार संहिता का सख्ती से पालन कराया जाएगा और किसी भी तरह की लापरवाही या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विशेष रूप से, माहौल बिगाड़ने या सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचना फैलाने वालों को चेतावनी दी गई कि उन पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने यह भी बताया कि आचार संहिता के नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए वे चौबीसों घंटे सक्रिय हैं। यह भी बताया गया कि इससे पहले मंगलवार को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर और अन्य स्थानों पर तथा बुधवार की शाम नगर थाना क्षेत्र में भी फ्लैग मार्च निकाला गया था, जो सुरक्षा तैयारियों की निरंतरता को दर्शाता है।

व

Avinash Roy

Recent Posts

बैंक से रुपये निकालकर लौट रही ANM का बैग समस्तीपुर कलेक्ट्रेट के पास झपटा, एक लाख रुपये व मोबाइल ले भागे बदमाश

समस्तीपुर : शहर में झपटमारी की एक और घटना सामने आई है। बैंक से रुपये…

3 घंटे ago

आज से सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर करेंगे OPD का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, हर रोज हजारों मरीज होंगे प्रभावित 

समस्तीपुर : डॉक्टरों के साथ दुर्व्यवहार और सरकार की ओर से चिकित्सकों के खिलाफ एकतरफा…

3 घंटे ago

बीच सड़क पर दुपट्टा खींचा, मारपीट की कोशिश; समस्तीपुर में एक और लड़की से बदसलूकी का वीडियो, एक वर्ष पुराना मामला…

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले से एक और लड़की के साथ बीच सड़क बदसलूकी का वीडियो…

6 घंटे ago

गंगा की स्वच्छता को लेकर समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज की छात्राओं ने दिया जागरूकता का संदेश

समस्तीपुर : स्वच्छता ही सेवा एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला गंगा समिति और…

14 घंटे ago

विद्यालयों में शिक्षकों और छात्रों की उपस्थिति पर रखें विशेष निगरानी, शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में DM ने दिए निर्देश

समस्तीपुर : शिक्षा विभाग के कार्यों और विभिन्न योजनाओं की प्रगति को लेकर डीएम रोशन…

14 घंटे ago