Samastipur

समस्तीपुर जंक्शन पर 3 वर्षीय बच्ची बरामद, परिजनों का अब तक नहीं चला सुराग, बच्ची ने सिर्फ कहा- “मम्मी उधर गई है”

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर गुरुवार को रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की टीम ने लगभग तीन वर्ष की एक रोती हुई बच्ची को बरामद किया। फिलहाल बच्ची के परिजनों का कोई सुराग नहीं मिल सका है। जानकारी के अनुसार, प्लेटफॉर्म संख्या एक पर गश्ती के दौरान आरपीएफ के उप निरीक्षक पी.के. चौधरी और एस.एस. कुमार के साथ आरक्षी विजय कुमार को एफओबी के पास बच्ची रोती हुई दिखाई दी। मौके पर यात्रियों की भीड़ जुट गई थी। भीड़ को हटाकर महिला आरक्षी ने बच्ची से पूछताछ की, लेकिन वह कुछ भी बताने में असमर्थ रही।

बच्ची ने मेहंदी रंग का छींटदार टॉप और स्कर्ट पहन रखा था तथा सांवली रंग की थी। आरपीएफ ने तत्काल सहयोग कार्यालय से संपर्क कर स्टेशन पर उद्घोषणा कराई, लेकिन कोई परिजन सामने नहीं आया। इसके बाद बच्ची को आरपीएफ पोस्ट समस्तीपुर लाया गया और महिला आरक्षी सुमन मीणा की देखरेख में सुरक्षित रखा गया।

घटना की सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन समस्तीपुर को दी गई। सूचना मिलने पर काउंसलर संगीता कुमारी अपनी टीम के साथ पोस्ट पहुंचीं और बच्ची से पूछताछ की, लेकिन बच्ची केवल इतना ही बता सकी कि “मम्मी उधर गई है।” वहीं, बताया गया है कि इसी दिन प्लेटफॉर्म संख्या चार पर रेड रेस्क्यू अभियान के तहत आठ बाल श्रमिकों को भी मुक्त कराया गया है।

समस्तीपुर रेलवे जंक्शन पर 8 बाल श्रमिक मुक्त, बहला-फुसलाकर असम ले जाया जा रहा था मजदूरी कराने :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत अन्य रेलवे स्टेशनों के जलमग्न होने की खबरें भ्रामक, रेलवे ने किया खंडन

समस्तीपुर : सोशल मीडिया पर समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, बगहा और बेतिया रेलवे स्टेशनों के प्लेटफॉर्म बाढ़…

1 घंटा ago

गंगा-बाया के उफान से विद्यापतिनगर के पंद्रह हजार आबादी पर गहराया संकट, मुख्यालय से सड़क संपर्क टूटा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…

7 घंटे ago

समस्तीपुर: जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए सम्मानित

समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…

8 घंटे ago

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

17 घंटे ago