दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाने की पुलिस ने ज्वेलरी दुकान से नकली देकर असली आभूषण उड़ा लिए जाने के मामले समस्तीपुर जिले की दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। इसमें समस्तीपुर नगर थानाक्षेत्र के गोला रोड वार्ड संख्या-20 निवासी राकेश कुमार की पत्नी झुममी देवी और मगरदही के संतोष राय की पत्नी गौरी देवी शामिल हैं।
उनके पास से 3 असली सोने के नोजपिन, 77 नकली रोल गोल्ड नोजपिन, 1400 रुपये नकद और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि जब्त मोबाइल और पूछताछ के आधार पर दोनों के नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। बता दें कि गिरफ्तार दोनों महिलाएं 20 मार्च को दरभंगा के भरवाड़ा बाजार में फेकन ठाकुर के रितिक ज्वेलर्स दुकान पर ग्राहक बनकर आई थी।
जहां से सोने की नोज पिन खरीदारी करने के लिए कुछ आइटम दिखाने के लिए बोली। इस बीच देखने के क्रम में नकली नोज पिन रखकर 10 हजार मूल्य के दो असली सोने की नोज पिन लेकर फरार हो गई। दोनों की करतूत सीसी कैमरा में कैद हो गई। मामले में फेकन ठाकुर ने प्राथमिकी दर्ज कराई। इसे देखते हुए बाजार की निगरानी बढ़ा गई। इस बीच सोमवार को दोनों महिलाएं पुनः भरवाड़ा बाजार में कमलदेव ठाकुर, कैलाश ठाकुर, राहुल ठाकुर के प्रतिष्ठान पर बारी-बारी से जाकर नोज पिन दिखाने की बात कही।
हालांकि, आशंका होने पर दुकानदार ने इन्कार कर दिया। इसके बाद दोनों शंभू ज्वेलर्स की दुकान पर पहुंची। जहां 20 मार्च को सीसीटीवी कैमरे के प्रसारित फुटेज से दोनों के चेहरे का मिलान किया। इसमें दोनों महिलाओं के सत्यापन होने पर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। तलाशी के क्रम में असली और नकली नोज पिन जब्त किए गए। पूछताछ में सिमरी थानाक्षेत्र के बस्तवाड़ा बाजार स्थित अंबिका ज्वेलर्स से तीन नोज पिन उड़ा लेने की बात स्वीकार की है।
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में…
समस्तीपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर शंकर चौक के पास उत्पाद विभाग की टीम…