Bihar

बेटे की हत्या की धमकी, BJP सांसद सजंय जायसवाल से 10 करोड़ की मांगी रंगदारी

बिहार के बेतिया से बीजेपी सांसद डॉ. संजय जायसवाल से अपराधियों ने 10 करोड़ की रंगदारी मांगी है। रंगदारी की रकम नहीं मिलने पर उनके इकलौते डॉक्टर पुत्र की हत्या की धमकी भी दी है। घटना बीते 23 अक्टूबर की बताई जा रही है। मामले में नगर थाने की पुलिस ने शनिवार को दो अज्ञात मोबाइल धारकों पर एफआईआर दर्ज की है।

एसडीपीओ विवेकदीप ने बताया कि सांसद की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जल्द ही इस घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस की एक विशेष टीम मामले के उद्भेदन में जुटी है। एफआईआर में सांसद ने बताया कि है कि बीते 23 अक्टूबर की दोपहर 12.40 और 12.44 बजे दो बार अलग-अलग नंबरों से मेरे मोबाइल पर फोन आया।

फोन करने वाले ने मेरे बेटे को जान से मारने की धमकी दी और 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। फोन पर बातचीत की रिकॉर्डिंग भी पुलिस को मुहैया कराई गई है। पुलिस हर एंगल से जांच में जुट गई है। जिन नंबरों से धमकी भरा कॉल आया उन्हें भी ट्रेस किया जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

मैदान में परखी जाएगी बच्चों की खेल क्षमता, शिक्षकों ने सीखी बैटरी टेस्ट की तकनीक, ‘मशाल 2026’ का जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न

समस्तीपुर : विद्यालयों में खेल प्रतिभाओं को तलाशने और बच्चों की शारीरिक क्षमता का सही…

1 घंटा ago

नियमित मानदेय समेत अन्य लाभ की मांग को लेकर स्वच्छता पर्यवेक्षकों ने की बैठक

समस्तीपुर/खानपुर : प्रखंड के 19 पंचायतों में कार्यरत स्वच्छता पर्यवेक्षकों की बैठक शनिवार को पुराने…

1 घंटा ago

सियालदह से सीतामढ़ी के बीच चलेगी पूजा स्पेशल, दरभंगा और समस्तीपुर के यात्रियों को मिलेगी राहत

समस्तीपुर : दीपावली और छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए…

12 घंटे ago

दुर्घटनाग्रस्त कार में कथित रूप से भारी मात्रा में गांजा होने की चर्चा, वाहन छोड़कर भागे दोनों कार सवार युवक, स्थानीय लोगों द्वारा गांजा लूट लेने की चर्चा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर ऐलौथ में डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुई एक…

12 घंटे ago

शहर के रामबाबू चौक पर चेन छिनतई के आरोप में पकड़ा गया युवक, आपसी समझौते के बाद पुलिस ने छोड़ा

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के रामबाबू चौक पर शुक्रवार की देर शाम महिला से…

13 घंटे ago