समस्तीपुर : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारी को लेकर जिले में शनिवार को मतदान कर्मियों का द्वितीय चरण का प्रशिक्षण उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण का आयोजन संत कबीर महाविद्यालय, समस्तीपुर तथा डीएवी पब्लिक स्कूल, मोहनपुर में किया गया। इसका उद्देश्य मतदान दलों को निर्वाचन प्रक्रिया, दायित्वों एवं आचार संहिता की बारीक जानकारी देना था।
संत कबीर कॉलेज में प्रथम पाली में 131-कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया, जबकि द्वितीय पाली में 131-कल्याणपुर एवं 132-वारिसनगर क्षेत्र के कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। वहीं, डीएवी पब्लिक स्कूल में 133-समस्तीपुर, 134-उजियारपुर, 135-मोरवा और 136-सरायरंजन विधानसभा क्षेत्रों के कर्मियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के अंत में निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध ऑनलाइन लिंक से सभी कर्मियों की परीक्षा भी ली गई।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा ने प्रशिक्षण केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदान कर्मी लोकतंत्र की आधारशिला है। आपकी जिम्मेदारी सिर्फ मतदान संपन्न कराने की नहीं, बल्कि मतदाता के विश्वास की रक्षा करने की भी है। उन्होंने कर्मियों से पूरी निष्ठा और निष्पक्षता के साथ अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रतिनियुक्त जनरल ऑब्जर्वर बी. माहेश्वरी ने भी प्रशिक्षण स्थलों का दौरा किया और कहा कि प्रत्येक मतदान कर्मी निर्वाचन प्रक्रिया के हर चरण में सजग और संवेदनशील रहे। उन्होंने समस्तीपुर जिले में प्रशिक्षण व्यवस्था की सराहना करते हुए इसे उत्कृष्ट बताया।
मुख्य मास्टर ट्रेनर सतीश यादव एवं तनवीर आलम ने प्रशिक्षण का सफल संचालन किया। डीएवी पब्लिक स्कूल केंद्र पर मंगलेश कुमार, राकेश कुमार, अबू उमारा नदीम, अरुण कुमार और अभिषेक कुमार अभय ने समुचित प्रबंधन की जिम्मेदारी संभाली। नोडल पदाधिकारी सह जिला बंदोबस्त पदाधिकारी ने दोनों प्रशिक्षण केंद्रों का लगातार भ्रमण कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता सुनिश्चित की।
समस्तीपुर : विद्यालयों में खेल प्रतिभाओं को तलाशने और बच्चों की शारीरिक क्षमता का सही…
समस्तीपुर/खानपुर : प्रखंड के 19 पंचायतों में कार्यरत स्वच्छता पर्यवेक्षकों की बैठक शनिवार को पुराने…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल के आईसीयू में गुरुवार की रात इलाज के दौरान महिला सिपाही…
समस्तीपुर : दीपावली और छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर ऐलौथ में डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुई एक…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के रामबाबू चौक पर शुक्रवार की देर शाम महिला से…