Bihar

डोमिसाइल नीति की मांग को लेकर सीएम हाउस का घेराव करने निकले सैकड़ों छात्र, पटना पुलिस ने रोका

पटना में बुधवार को एक बार फिर से छात्र आक्रोशित होकर सड़क पर उतार गए। छात्रों ने बिहार में डोमिसाइल नीति लागू करने की मांग की और इसे बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा ली जाने वाले शिक्षक भर्ती परीक्षा में लागू करने की मांग की।

आक्रोशित छात्र गांधी मैदान से प्रदर्शन करते हुए जेपी गोलंबर पहुंचे। सभी छात्र मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रहे थे। लेकिन, पुलिस ने डाकबंगला चौराहे पर उन्हें रोक लिया। पटना पुलिस की टीम ने डाकबंगला चौराहे पर बैरिकेडिंग कर दी है। प्रदर्शन रोकने के लिए वाटन कैनन भी लगा दिए गए हैं। पटना पुलिस की टीम ने छात्रों को डाकबंगला चौराहे पर ही रोक दिया।

बिहार सरकार जल्द से जल्द डोमिसाइल नीति लागू करें

छात्र बिहार सरकार के विरोध में नारेबाजी करने लगे। उनका कहना है कि बिहार सरकार जल्द से जल्द डोमिसाइल नीति लागू करें। पुलिसकर्मी छात्रों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं। इधर, छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा कि डोमिसाइल बिहार के छात्रों का हक है। बिहार से बाहर कुछ राज्यों मे प्रत्यक्ष, जबकि कुछ राज्यों मे अप्रत्यक्ष रूप से डोमिसाइल लागू है। इस वजह से बिहार के अभ्यर्थियों को दूसरे राज्यों में नौकरी पाने में नुकसान हो रहा है। कुछ राज्यों मे परीक्षा की प्रक्रिया और सिलेबस ऐसा बनाया गया है, जिससे उस राज्य से संबंधित प्रश्न अधिक पूछकर उस राज्य के अभ्यर्थियों को फायदा पहुंचाया जाता है।

छात्रों ने कहा- वोट दे बिहारी और नौकरी ले बाहरी

छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा कि बिहार की जनसंख्या भी अधिक है और यहां फैक्ट्रियां भी नहीं हैं, इसलिए रोजगार का एकमात्र सबसे बड़ा साधन सरकारी नौकरी ही है। हम छात्रों के पास रोजगार के अलावा दूसरा विकल्प नहीं है। इसलिए अगर सरकार चुनाव से पहले डोमिसाइल नीति लागू नहीं करती है तो हमलोग मौजूद सरकार को वोट नहीं। हमलोग वोट बहिष्कार कर देंगे। छात्रों ने कहा कि वोट दे बिहारी और नौकरी ले बाहरी, यह सब नहीं चलेगा। इसलिए सरकार को डोमिसाइल नीति लागू करनी होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर कॉलेज में 10 सूत्री मांगों को लेकर NSUI का एकदिवसीय धरना, अनिश्चितकालीन तालाबंदी की चेतावनी

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज इकाई द्वारा सोमवार को जिला अध्यक्ष राजन कुमार वर्मा की अध्यक्षता…

22 मिनट ago

बिहार बोर्ड 12वीं साइंस में समस्तीपुर के आदित्य बने स्टेट टॉपर, डॉक्टर बनने का सपना, देखें Interview…

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय प्रखंड के मुख्तियारपुर सलखनन्नी गांव के मेधावी छात्र आदित्य…

53 मिनट ago

दुकानदार को चकमा देकर नकली आभूषण रखकर असली आभूषण चुराने वाली समस्तीपुर की दो महिलाएं गिरफ्तार

दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाने की पुलिस ने ज्वेलरी दुकान से नकली देकर असली आभूषण…

2 घंटे ago

जेल से बेल पर बाहर निकले JDU विधायक अनंत सिंह, चुनाव के दौरान हुए दुलारचंद यादव हत्याकांड में हुई थी गिरफ्तारी

मोकामा के JDU विधायक अनंत सिंह हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद बेउर जेल से…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल का डायलिसिस सेंटर किडनी मरीजों के लिए बना जीवनदायिनी, राशन कार्डधारकों को मिलती है मुफ्त सेवा

समस्तीपुर : जिले के किडनी मरीजों के लिए सदर अस्पताल स्थित डायलिसिस सेंटर किसी वरदान…

13 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : वंदे भारत से स्लीपर टकराने के मामले में PWI सस्पेंड, एजेंसी कर्मियों पर कार्रवाई तेज

वंदे भारत से स्लीपर टकाराने के मामले में पीडब्ल्यूआई (परमानेंट वे इंस्पेक्टर) को डीआरएम के…

14 घंटे ago